झांसी 25 नवंबर। खेतों एवं सड़कों पर अन्ना मवेशियों का जमाड़ा।
क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों के खेतों एवं सड़कों पर सैकड़ों की संख्या में छुट्टा अन्ना जानवर विचरण करते रहने से जहां हर एक गांव के किसान परेशान है। तो वही राष्ट्रीय राजमार्ग पर छुट्टा मवेशियों की वजह से वाहन चालक भी खासे परेशान हो रहे है। फिर भी जिम्मेदारों द्वारा ग्रामों में गौशालाओं बनाने में रुचि नही दिखाने किसानों के साथ साथ ग्रामीणों में भी जिम्मेदार के प्रति भारी रोष बढ़ता जा रहा है। विकास खंड मऊरानीपुर के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत कदौरा, खिलारा, भानपुरा, नयागांव, बरुआमाफ, पुरवा, परसारा, मथूपुरा, बिरगुआं, कुअरपुरा सहित क्षेत्र के दर्जनों ग्रामों में अभी तक छुट्टा विचरण करने वाले अन्ना मवेशियों के लिए जिम्मेदारों द्वारा आस्थाई गौशाला केंद्रों का निर्माण नही कराए जाने से किसानों को हरी भरी फसलों की रखवाली करने में भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। वही गांवों के छुट्टा मवेशियों द्वारा सड़क पर दिन एवं रात्रि में जगह जगह झुंड के रूप में डेरा जमाकर खड़े रहने एवं बैठे रहने से वाहन चालकों तथा राहगीरों को आए दिन दुर्घटना का शिकार होना पड़ रहा है। जिससे क्षेत्रवासियों ने संबंधित मऊरानीपुर तहसील प्रशासन से गौशालाओं से वंचित ग्रामों में आस्थाई गौशालाएं बनवाई जाने की मांग की है।
झांसी से सुरेन्द्र द्विवेदी यूपी आजतक।

More Stories
सुल्तानपुर8अगस्त26*‘पास’ और ‘फीस’ की सिफारिश ने खोले रिश्तों के राज? वायरल पत्रों से मचा हड़कंप*
मुम्बई8अगस्त2026*गृहमन्त्री आज नेशनल अर्बन को-ऑपरेटिव फाइनेंस एंड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (NUCFDC) के नए कार्यालय का उद्घाटन करेंगे।*
मुम्बई8अगस्त26*महराष्ट्र सरकार ने सिंगापुर स्थित मैपलट्री और सुरबाना जुरोंग के साथ महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए