झांसी 21 अक्टूबर 2022*खेत के बोर में लगने वाले उपकरण में आग लगने से हुआ खाक ।
ग्राम पंचायत भण्डरा में खेत के बोर में लगने वाले प्लास्टिक के पाइपों में घर परिवार के लोगों ने रंजिशन आग लगा दी। जिसका शिकायती पत्र कोतवाली व देवरी पुलिस को दिया गया जिसमें आरोपी पर कानून कार्यवाही करने की मांग की गई है। मऊरानीपुर कोतवाली एवं देवरी पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम भण्डरा निवासिया राधा देवी पत्नी हाकिम सिंह पटेल ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि मेरे जेठ ने रंजिशन खेत के बोरिंग में लगने वाले प्लास्टिक के पाइपों व अन्न उपकरणों में आग लगा दी। जिससे जलकर सामान खाक हो गया है जिससे काफी अधिक आर्थिक क्षति पहुंची है। वही घर के बाड़े की जमीन में भी जितनी हिस्सा हमारे पति का बैठता है उतना नही बाट रहा है। मांगने पर गाली, गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देता रहता है। दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोपी जेठ पर कानून कार्यवाही करने की मांग की है।
झांसी से सुरेन्द्र द्विवेदी की रिपोर्ट यूपी आजतक।
More Stories
रायगड 2अक्टूबर 26*सागरी सुरक्षेसाठी एकजुटीची नवी लाट: रायगड पोलीस
मथुरा 2 अक्टूबर 26* पुलिस लाइन में महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री को माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी
मथुरा 2 अक्टूबर 26* 06 लाख रूपये हड़पने की साजिश का षड़यन्त्र रचने वाले साजिशकर्ता को किया गया गिरफ्तार ।*