झांसी 06 दिसंबर। हाईवे पर वाहन चलाना जोखिम भरा काम हो गया।
कभी अन्ना जानवर तो कभी अन्य जानवरों के चलते वाहन चालकों को भारी परेशानी हो रही है।आपको बता दें कि देर रात बंगरा और रतौसा के बीच एक चार पहिया कार जोकी कटेरा से छतरपुर की तरफ जा रही थी। तभी अचानक कार के सामने नील गाय आ गई। जिसके चलते कार और नीलगाय में भिड़ंत हो गई। तो वही नीलगाय दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होकर रोड पर गिर पड़ा। साथ ही चार पहिया कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कार में सवार कोई भी सवारी हताहत नहीं हुई। आपको बता दें कि झांसी खजुराहो नेशनल हाईवे पर मऊरानीपुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ओवरब्रिज व अन्य जगह पर बड़ी संख्या में अन्ना जानवर रोड पर बैठे रहते हैं। जिसके चलते आए दिन दुर्घटनाएं होने की संभावना बनी रहती है।
झांसी से सुरेन्द्र द्विवेदी की रिपोर्ट यूपी आजतक।

More Stories
नई दिल्ली २० मार्च २६ * व्हाट्सएप में जल्द नया प्राइवेसी फीचर आने वाला है, अब यूजर्स बिना मोबाइल नंबर शेयर किए भी चैट कर सकेंगे,
वाराणसी २० मार्च २६ * ” विश्व गौरैया दिवस : विलुप्त हो रही गौरैया की घर वापसी के लिए संदेश “, चूं-चूं करती दाना के लिए आने वाली ओ री गौरैया … घर-अंगना आ जा रे …
नई दिल्ली २० मार्च २६ *यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शुक्रवार, 20 मार्च 2026 के मुख्य समाचार