झाँसी24सितम्बर*पहाड़ी बांध से धसान नदी में बांध के दो फाटकों को खोलकर एक हजार क्यूसेक पानी निकाला जा रहा है
भण्डरा। पहाड़ी बांध से धसान नदी में शनिवार को बांध के दो फाटकों को खोलकर एक हजार क्यूसेक पानी निकाला जा रहा है। मथूपुरा कुडार बांध में भी पानी का जलस्तर बढ़ जाने से डैम का एक गेट खोलकर कुडार नदी के रास्ते से पानी की निकासी की जा रही। इसी प्रकार पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में स्थित बान सुजारा बांध पर तैनात आपरेटर ने बताया कि मध्य प्रदेश में हो रही अधिक बारिश के बांध में पानी का जलस्तर अधिक मात्रा में बढ़ गया है जिससे बांध के दो फाटकों से धसान नदी में पानी छोड़ा जा रहा है। पहाड़ी बांध पर तैनात गेटमैन रघुबीर यादव ने बताया कि डैम की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बांध के दो गेटों को साठ, साठ सेंटीमीटर खोलकर एक हजार क्यूसेक से अधिक पानी की निकासी धसान नदी के रास्ते लहचूरा बांध में भेजी जा रहा है।
झांसी से सुरेन्द्र द्विवेदी की रिपोर्ट यूपी आजतक।

More Stories
लखनऊ30जुलाई26*आदर्श व्यापार मंडल की कार्यकारिणी समिति की बैठक में समस्याओं के समाधान के लिए संगठन ने बनाई कार्य योजना
भागलपुर30जुलाई26*-विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला 2026 का सीएम ने किया उद्घाटन, श्रावणी मेला ऐप’ का लोकार्पण*
अयोध्या30जुलाई26*नेता जी, बदहाल सड़कों पर दीजिए ध्यान! जनता है परेशान।*