झाँसी23अगस्त*मगरपुर के पास रेल्वे पटरी पर ट्रेन की चपेट में आई मोटरसाइकिल सवार बचे बाल बाल।
झांसी 23 अगस्त। मगरवारा की खिरक मंजुवारा छिंगेवारा पर सड़क का निर्माण नही होने से खिरकवासी पगडंडियों एवं कच्चे रास्तों से सफर करने को विवस है। लेकिन वारिश के मौसम में दलदल और कीचड़ की वजह से ग्रामों के लोग पगडंडी और कच्ची सड़क से निकलना मुश्किल ही नही नामुमकिन है। इस लिए ग्रामीणजन रेलवे ट्रेक के ऊपर से निकलकर रेल्वे लाइन के बगल से जाकर राशन आदि का समान लाते है और जब बरसात में किसी की तबियत खराब हो जाती है तो भी परेशानियों का सामना करके मुश्किल में मैन सड़क पर पहुंच पाते हैं। मंगलवार को भी यही हुआ जब एक खिरक छिंगेवारा निवासी कुछ लोग आवश्यक कार्य से मोटरसाइकिल सहित रेल्वे ट्रेक को पार कर रहे थे। कि अचानक सामने ट्रेन आ गई जिससे वह लोग मोटर साईकिल को छोड़कर भागे। जिसमें बाइक के परखच्चे उड़ गए तथा सवारों की जान बच गई।
संवाददाता सुरेन्द्र द्विवेदी यूपी आजतक झांसी।

More Stories
लखनऊ23अप्रैल24*ऐसा क्यों है कि कुछ पुलिसकर्मियों की वजह से पूरा पुलिस महकमा बदनाम हो रहा है…?*
लखनऊ23 अप्रैल26**नगर निगम के आदेश पर राष्ट्रमार्ग पर लग रही सवारी ढोने वाले वाहन…*
लखनऊ24अप्रैल 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कुछ महत्वपूर्ण खबरें