झाँसी23अगस्त*पहाड़ी डैम से छोड़ा जा रहा बरसाती पानी रोहित कुमार।
झांसी 23 अगस्त। पहाड़ी बांध से मंगलवार को भी एक लाख सत्तर हजार क्यूसिक पानी बांध में लगे उन्नीस फाटकों में से पंद्रह को तीन, तीन मीटर खोलकर बढ़े हुए जलस्तर की निकासी जारी बनी हुई है। इस संबंध में बांध पर तैनात जूनियर इंजीनियर रोहित कुमार सिंचाई विभाग का कहना है कि मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले में स्थित बान सुजारा बांध से बाढ़ का पानी लगातार आ रहा रहा है। जिसको ध्यान में रखते हुए देवरीघाट डैम से 15 गेटों को खोलकर एक लाख सत्तर हजार क्यूसेक पानी धसान नदी के रास्ते से निकाला जा रहा है। उन्होंने बताया कि पहाड़ी बांध के निचे वाले ग्रामों के लोगों को सूचित कर दिया गया है कि उफनती नदी के आसपास कोई भी नही जावें तथा नदी के बहते तेज बहाव के पानी से हमेशा दूर रहें। वही मध्यप्रदेश के बान सुजारा बांध पर तैनात गेटमैन भूपत कुमार का कहना है कि पहाड़ी एवं लहचूरा बांध के अधिकारी, कर्मचारियों को लगातार सूचनाएं भेजी जा रही है कि सोमवार से बान सुजारा बांध के ग्यारह फाटकों को खोल दिया गया है। जिसमें से 3795 घन मीटर प्रति सेकंड के हिसाब से पानी प्रवाह धसान नदी में लगातार हो रहा है।
संवाददाता सुरेन्द्र द्विवेदी यूपी आजतक झांसी।

More Stories
भागलपुर10अगस्त26* 1.430 कि०ग्रा० गांजा के साथ एक अपराधकर्मी को किया गया गिरफ्तार।
बाँदा10अगस्त26*डीआईजी चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा एवं एसपी बांदा द्वारा बामदेवेश्वर मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया
कानपुर नगर10अगस्त26*बस अब बहुत हो चुका’,लोकतंत्र की नहीं होने देंगे हत्या, जलनिगम, नगर निगम अधिकारियों को खींच कर करवाएंगे काम,