झाँसी22अगस्त*नाजायज तरीके से महिला के साथ की गई मारपीट।
झांसी 22 अगस्त। ग्राम पंचायत देवरीघाट में पड़ोसी महिला ने दूसरी महिला के साथ गाली गलौच व मारपीट कर देने से पीड़ित महिला ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर आरोपी महिला पर कार्यवाही करने की मांग की है। मऊरानीपुर कोतवाली व देवरी पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम देवरीघाट निवासी रश्मी देवी पत्नी बृजेश कुमार अड़जरिया ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि 22 अगस्त सोमवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे जब घर के बाहर अपने दरवाजे पर साफ सफाई कर रही थी। तभी मुहल्ले की ही एक अनुसूचित जाति की पड़ोसी महिला जिसका मकान सरकारी अतिक्रमण की चपेट में आने से मऊरानीपुर तहसील प्रशासन द्वारा उसके खिलाफ कार्यवाही की है। उसी घटना से खुन्नस खाये पड़ोसी महिला अकारण रंजिश मानने लगी और सोमवार की सुबह गाली, गलौज करते हुए मारपीट कर दी। जिससे पीड़ित महिला का कहना है कि जिस महिला ने उसके साथ गाली गलौज व मारपीट की है वह अनुसूचित जाति की होने से हरिजन एक्ट के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी भी खुलेआम दे रही है। पीड़िता ने पुलिस से चिकित्सीय परीक्षण करवाए जाने व आरोपी महिला के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है।
संवाददाता सुरेन्द्र द्विवेदी यूपी आजतक झांसी।
More Stories
पूर्णिया बिहार 18 अक्टूबर2026 पूर्णिया में महापौर विभा कुमारी ने किया दो जगह पूजा मेले का भव्य शुभारंभ*
मुजफ्फरनगर: 18 अक्टूबर 26 गांजा आरोपी से कथित मारपीट पर अदालत सख्त, एसएसपी को भेजी आदेश की प्रति
लखनऊ 18 अक्टूबर 26*लखनऊ शिवा शर्मा हत्याकांड में बड़ी अपडेट*