झाँसी17मार्च24*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर मऊरानीपुर की कुछ महत्वपूर्ण खबरें।
झाँसी से सुरेंद्र द्विवेदी की रिपोर्ट यूपीआजतक
मऊरानीपुर । लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 की अधिसूचना जारी होते ही मऊरानीपुर खंड विकास कार्यालय द्वारा ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायतों में तैनात समस्त सफाई कर्मचारियों को सहायक खंड विकास अधिकारी ने पत्र जारी करते हुए आदेशित किया है कि लोकसभा चुनाव की आचार संहिता शनिवार दोपहर तीन बजे से लागू हो गई है जिससे 24 घंटे के अंदर शासकीय भवनों पर से, 48 घंटे के अंदर सार्वजनिक स्थलों तथा 72 घंटे के अंदर सभी प्राइवेट स्थलों पर लगे राजनैतिक पार्टी संबंधी बैनर, पोस्टर, होडिंग के साथ-साथ बाल पेंटिंग को तत्काल प्रभाव से हटाना सुनिश्चित करें। साथ ही इस कार्य में पत्र के माध्यम से कहा गया है कि इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही कतई बर्दाश्त नही की जाएगी।
मऊरानीपुर । दिव्यांग छात्र, छात्राओं एवं अभिभावकों के साथ पेरेंट्स काउंसलिंग का आयोजन ग्राम पंचायत रुपाधमना स्थित बीआरसी कार्यालय पर किया गया। जिसमें दिव्यांग बच्चों के साथ अभिभावकगण भी मौजूद रहे। उपरोक्त जानकारी बीआरसी प्रभारी द्वारा दी गई है।
मऊरानीपुर । रमजान के पवित्र माह के चलते क्षेत्र के ग्राम पंचायतों में भण्डरा बिजली घर से सुबह पांच से सात बजे तक होने वाली बिजली की कटौती से रोजेदारों को अंधेरे में शैरी करने के अलावा अंधेरे में रोजे की नमाज पढ़ने के लिए जाना पड़ रहा है। ग्राम खिलारा निवासी अब्दुल रहमान, करीम खां, ग्राम भण्डरा निवासी फकरुद्दीन मंसूरी, हनीफ खां, नबी अहमद खान, सद्दू मिस्त्री, मुहम्मद आरिफ खान आदि ने संबंधित विधुत विभाग से रमजान माह के चलते सुबह शाम होने वाली बिजली की अघोषित कटौती बन करने की मांग की है।
मऊरानीपुर । भण्डरा, बसरिया, खिलारा, धायपुरा, नयागांव, बरुआमाफ, देवरीघाट, पुरवा, घाटकोटरा, कदौरा, भानपुरा, चुरारी, पिपरोखर आदि ग्रामों के किसानों ने बताया कि 01, 02, तथा 03 मार्च को हुई अनावृष्टि, ओलावृष्टि से दलहनी, तिलहनी, गेहूं, जौ आदि रबी की फसलों में भारी नुकसान हुआ था। जिससे उपरोक्त ग्रामों के किसानों ने झांसी जिले के लिए नामित की गई इफको टोकिओ फसल बीमा कंपनी में की गई थी। जिससे किसानों को संबंधित बीमा कंपनी द्वारा बताया गया था कि तीन से पांच दिनों के अंदर बेमौसम बारिश तथा ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों की जांच करने के मौके पर विभागीय कर्मचारी पहुंचेगे। लेकिन एक पखवाड़े से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी उपरोक्त कंपनी से फसलों की जांच व सर्वे करने के लिए अभी तक कोई भी कर्मचारी, अधिकारी ग्रामों में नही आये है। वही किसानों का कहना है कि खेतों में आधी अधूरी शेष बची खुची फसलों को समेटकर जानवरों के लिए भूसे के इंतजाम के चलते थेसिंग चल रही है। और रबी की फसलों से खाली होते जा रहे खेतों में जायद फसलों की बुवाई करने की तैयारी के चलते खेतों की जुताई बखराई कराई की रही है। जिससे उपरोक्त ग्रामों के किसानों ने जिलाधिकारी तथा मऊरानीपुर तहसील प्रशासन से संबंधित फसल बीमा कंपनी से बेमौसम बारिश तथा ओलावृष्टि से प्रभावित ग्रामों के किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ दिलाये जाने की मांग की है।

More Stories
बाराबंकी28मई26*दिनदहाड़े लूट करने वाले गिरोह का पुलिस ने मात्र 4 दिनों में पर्दाफाश किया
गोरखपुर28 मई26*“मिशन-शक्ति फेज-5.0” फेज-2 के विशेष अभियान के अन्तर्गत महिलाओं /बालिकाओं को जागरूक किया गया-*
गोरखपुर28मई26*अपनी दुर्दशा पर रोता जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण गोरखपुर, जो मुंशी प्रेमचंद की कर्मस्थली है