झाँसी14अक्टूबर*नवीन गल्ला मंडी मऊरानीपुर द्वारा गल्ला व्यापारियों के साथ किया गया उत्पीड़न।
झांसी 14 अक्टूबर 2022। एक किसान के द्वारा अपनी फसल बेचने के लिए बाजार में ले जाई जा रही थी। उसी दौरान मंडी के कुछ कर्मचारियों के द्वारा गाड़ी ले जा रहे युवक के साथ अभद्रता की गई। जिसकी शिकायत युवक ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से की। जानकारी के अनुसार अशोक कुमार निवासी ढुरवई ने उप जिलाधिकारी को शिकायत करते हुए बताया कि वह अपने गांव से मटर बेचने के लिए जा रहा था। तभी रास्ते में गाड़ी खराब हो जाने पर गाड़ी को ठीक करवा रहा था। उसी दौरान मंडी से कुछ कर्मचारी उसके पास पहुंचे और अनावश्यक उसे परेशान करते हुए पैसों की मांग करने लगे साथ ही और भी कई गंभीर आरोप उक्त युवक के द्वारा कर्मचारियों पर लगाए गए। तो वही मामले को लेकर उप जिलाधिकारी मृत्युंजय नारायण मिश्रा ने बताया कि किसान कहीं पर भी अपनी फसल बीच सकता है। इसके साथ ही उक्त मामले को लेकर खाद्य आपूर्ति निरीक्षक को जांच सौंपी गई है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
झांसी से सुरेन्द्र द्विवेदी की रिपोर्ट यूपी आजतक।
More Stories
लखनऊ16अक्टूबर25*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
मथुरा15अक्टूबर25* बागेश्वर धाम बालाजी श्री बांके बिहारी जी मिलन सनातन एकता पदयात्रा के आमंत्रण हेतु अक्षत महोत्सव*
कानपुर देहात15अक्टूबर25*ADG_Knr द्वारा कोतवाली अकबरपुर का औचक निरीक्षण किया गया