March 14, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

झाँसी12नवम्बर*जब तक मऊरानीपुर जिला नही बन जाता तब तक चैन से नही बैठूंगा-हनीफ मलिक।

झाँसी12नवम्बर*जब तक मऊरानीपुर जिला नही बन जाता तब तक चैन से नही बैठूंगा-हनीफ मलिक।

झाँसी12नवम्बर*जब तक मऊरानीपुर जिला नही बन जाता तब तक चैन से नही बैठूंगा हनीफ मलिक।

झांसी 12 नवंबर । कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा एक बार फिर से मऊरानीपुर को जिला बनाने की मांग उठाई जाने लगी है। जिसके चलते भण्डरा, खिलारा, बसरिया, देवरीघाट, पुरवा, धायपुरा नयागांव, बरुआमाफ आदि ग्रामों में पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा शनिवार को भ्रमण कर क्षेत्रवासियों से जन सहयोग मांगा। जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता हनीफ मलिक ने कहा की जिला बनाने के लिए मऊरानीपुर की आबादी सहित अन्य मानक अब पूरे हो गए है। उन्होंने कहा कि जब तक जिला नही बन जाता तब तक मऊरानीपुर क्षेत्र का संपूर्ण विकास हो पाना असंभव है। मऊरानीपुर तहसील के सूदूरवर्ती खकौरा, बिरगुआं, कुअरपुरा, भानपुरा,बीरा, बख्तर, कैलूआ, टकटौली, मैलवारा आदि ग्रामों के लोगों को झांसी जिला मुख्यालय पहुंचने के लिए सौ किलोमीटर से अधिक दूरी तय करके आना जाना पड़ रहा है। जिसमें पूरा दिन खराब होने के साथ ग्रामीणों को भारी परेशानी भी यातायात के दौरान उठानी पड़ती है। उन्होंने ने कहा कि इससे पहले भी जिला बनाने के लिए गांव गांव जाकर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया था। जिसमें नगर व क्षेत्र के लोगों का भरपूर सहयोग मिला। और जब तक मऊरानीपुर जिला नही बन जाता है तब तक कांग्रेस पार्टी अभियान चलाकर आवाज उठाती रहेगी। इस दौरान कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता जगदीश वर्मा, सुनील दुबे, सुरेश नगाइच, दीनदयाल गुप्ता, हनीफ मलिक, जयप्रकाश खरे, बिनोद अहिरवार, मुन्नीलाल, कल्लू कोरी, दीनदयाल अहिरवार, मातादीन बुनकर, बीरेंद्र सिंह, अरविन्द आर्या, भोले, बब्लू पटेल आदि साथ रहे।

झांसी से सुरेन्द्र द्विवेदी की रिपोर्ट यूपी आजतक