झाँसी10अक्टूबर*झांसी खजुराहो फोरलेन पर अन्ना मवेशियों का लगा रहता है जमाडा ।
झांसी 9 अक्टूबर 2022। क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों एवं सड़कों पर हजारों की संख्या में छुट्टा अन्ना जानवर विचरण करते रहने से जहां हर एक गांव के किसान परेशान हो रहे है। वही झांसी खजुराहो चार लाइन एवं अन्य राष्ट्रीय राजमार्गो पर छुट्टा मवेशियों की वजह से वाहन चालक भी खासे परेशान हो रहे है। फिर भी जिम्मेदारों द्वारा ग्रामों में गौशाला बनबाने में रुचि नही लेने से क्षेत्र के किसानों के साथ ग्रामीणों में भारी आक्रोश व रोष पनप रहा है। विकास खंड मऊरानीपुर के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत कदौरा, खिलारा, भानपुरा, नयागांव, बरुआमाफ, देवरीघाट, पुरवा, परसारा, मथूपुरा, बिरगुआं, कुअरपुरा सहित क्षेत्र के दर्जनों ग्रामों में अभी तक छुट्टा विचरण करने वाले अन्ना मवेशियों के लिए जिम्मेदारों द्वारा आस्थाई गौशाला केंद्रों का निर्माण नही कराए जाने में रूची दिखाने से किसानों को सबसे अधिक लागत वाली रबी फसलों की रखवाली करने में भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। वही गांवों के हजारों छुट्टा मवेशी जानवरों द्वारा झांसी खजुराहो फोरलेन पर दिन एवं रात्रि में जगह जगह झुंड के रूप में डेरा जमाकर खड़े रहने एवं बैठे रहने से वाहन चालको तथा राहगीरों को आए दिन दुर्घटना का शिकार होना पड़ रहा है। जिससे क्षेत्रवासियों ने मऊरानीपुर तहसील प्रशासन से वंचित ग्रामों में आस्थाई गौशालाएं शीघ्र बनवाए जाने की मांग की है।
झांसी से सुरेन्द्र द्विवेदी की रिपोर्ट यूपी आजतक।

More Stories
नैनीताल19जून 26*लालकुआँ में चोरों के हौसले बुलंद: मोटरसाइकिल के बाद अब ‘दूध चोर’ सक्रिय, कोतवाली के सामने से क्रेट्स ले उड़ा चोर
कानपुर नगर19जून26*इस समय भयंकर कड़ी धूप।के यातायात पुलिस जाम लगने के भय से कर रही मुस्तैद ड्यूटी
मथुरा 19 जून 26* 01 अभियुक्त को 01 अवैध तमंचा .315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर के साथ किया गया गिरफ्तार ।*