झाँसी10अक्टूबर*ग्राम पंचायत धायपुरा की एक महिला हुई साइबर क्राइम ठगी की शिकार।
झांसी 9 अक्टूबर 2022 । साइबर क्राइम ठगी का मामला आये दिन कही न कही देखने एवं सुनने को मिल ही जाता है। अब तो साइबर क्राइम ठगी करने वाले भोले भाले ग्रामीणों को विभिन्न प्रकार की योजनाओं का लाभ दिलाने का लालच देकर बैंक अकाउंट में धनराशि जमा कराने लगे है। जिससे एक ऐसा ही मामला लहचूरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत धायपुरा का सामने आया है। ग्राम धायपुरा निवासी छोटेलाल ने बताया कि एक माह पूर्व बहू माधुरी देवी पाल के फोन पर साइबर क्राइम वालों ने फोन करके कहा कि तुम्हारे नाम से प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास स्वीकृत हो गया है। जिससे बताए गए बैक के खाते में 35 सौ रूपए जल्दी से ट्रांसफर कर दो। जिससे महिला लालच में आ गई और बैंक अकाउंट में रुपए भेज दिए। लेकिन एक माह का समय निकाल जाने के बाद भी आज तक न तो आवास मिला और न ही जिस नंबर से फोन किया गया था वह नंबर अब लग रहा है। जिससे पीड़ित महिला ने साइबर क्राइम ब्रांच वह पुलिस विभाग से ठगी करने वालों गिरोह पर शिकंजा कसने की मांग की है।
झांसी से सुरेन्द्र द्विवेदी की रिपोर्ट यूपी आजतक।

More Stories
कौशाम्बी 18 मार्च 26*बस चालक ने अचानक लगाई ब्रेक जिससे पीछे से आ रही कार टकराई कार हुई छतिग्रस्त*
कौशाम्बी 18 मार्च 26*सड़क किनारे जा रही महिला को ऑटो ने मारी टक्कर मौत*
कौशाम्बी 18 मार्च 26*त्वरित,सरल,सस्ता और प्रभावी समाधान प्रदान करती हैं स्थायी लोक अदालतें- आस्था मिश्रा*