झाँसी07अक्टूबर*बसरिया का पीड़ित किसान
झांसी 05 अक्टूबर 2022। ग्राम बसरिया के पास झांसी खजुराहो फोरलेन पर मंगलवार की रात्रि में अज्ञात वाहन सवारों ने हाईवे अंडर ब्रिज पर विद्युत व्यवस्था के लिए रखे हुए जनरेटर की देखभाल करने वाले व्यक्ति को अपना निशाना बनाया। मऊरानीपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम बसरिया निवासी घनाराम पटेल ने बताया कि मंगलवार की रात्रि ग्यारह बजे जनरेटर की रखवाली के लिए हाईवे किनारे निश्चित स्थान पर लेटा हुआ था। तभी देर रात चार पहिया सवार अज्ञात लोगों के द्वारा मोबाइल एवं कपड़े व अन्य सामान छीन लिया जिससे पीड़ित द्वारा शोरगुल मचाकर पास में ही रहने वाले अपने साथी को आवाज दी तो वह मौके पर पहुंचा तो अज्ञात बदमाश अपनी चार पहिया गाड़ी को दोनों लोगों को कुचलने की कोशिश की मगर कामयाब नही होने से मौके से भाग निकले। पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र अज्ञात बदमाशों पर कार्रवाई करने की मांग की गई।
झांसी से सुरेन्द्र द्विवेदी की रिपोर्ट यूपी आजतक।

More Stories
मुजफ्फरनगर29जुलाई26*कांवड़ यात्रा को लेकर एटीएस उतरी मैदान में*
शामली29जुलाई26*कावड़ यात्रा मर अपने वाहनों पर साइलेंसर लगाकर चलें व तेजगति से अपने वाहन ना चलाएः यातायात प्रभारी निधि चौधरी*
रायगड29जुलाई26*रायगड पोलिस दलावर शोककळा! कर्तव्यनिष्ठ श्वान ‘ऑस्कर’ला भावपूर्ण श्रद्धांजली