झाँसी06सितम्बर*ग्राम खिलारा में निकाला गया श्रीजी का विमान ग्रामीणों की पूजा अर्चना।
झांसी 06 सितंबर *। शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को श्री धनुषधारी मंदिर खिलारा का विमान जल विहार के लिए सीताराम नाम संकीर्तन एवं गाजे बाजे के साथ धूमधाम से निकाला गया। जिसमें ग्रामीणों ने अपने अपने दरवाजे पर मंगल कलश रखकर भगवान का पूजन अर्चन करते हुए आरती उतारी। इससे पहले मंदिर के पुजारी बिशंबरदास महाराज अयोध्या धाम एवं गोपाल द्विवेदी ने मोर मोटर पर देव प्रतिमाओं की सुंदर एवं भव्य झांकी सजाकर जल विहार के लिए सिजार नदी के पावन तट पर ले गए जहां पर विमान में विराजमान भगवान का नदी के पवित्र जल से विहार कराया। तदुपरांत रामचंद्र जी, सीता जी, लक्ष्मण जी की मोरमोटर पर सजी सुन्दर झांकी के विमान को ग्राम में सोमवार की देर रात्रि तक भ्रमण कराया गया। रात्रि में ही भ्रमण उपरांत मंदिर में वापस आए भगवान की नजर उतारकर शयन आरती उतारकर प्रधान पुजारी ने प्रसाद वितरण किया। इस दौरान ग्राम के बुजुर्गो ने बताया कि 82 वर्षो से लगातार शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को भगवान श्रीराम जी का विमान ग्राम खिलारा में निकला चला आ रहा है।
संवाददाता। सुरेन्द्र द्विवेदी यूपी आजतक मऊरानीपुर झांसी।
More Stories
मुजफ्फरनगर 3 अक्टूबर 26* अनुसूचित जाति-जनजाति के युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की पहल, 15 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन करें,,,,
नई दिल्ली /लखनऊ 3 अक्टूबर 26*आराधना मिश्रा बनीं यूपी कांग्रेस की नई अध्यक्ष, इमरान मसूद बनाए गए कार्यकारी अध्यक्ष*
कानपुर नगर 3 अक्टूबर 26*बिल्हौर में PDA चौपाल: वोट बचाओ, देश बचाओ का गूंजा नारा