जौनपुर के जफराबाद में पांच लाख की हीरोइन के साथ बाइक सवार तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार*
जौनपुर, जफराबाद। स्थानीय रेलवे क्रासिंग के पास शुक्रवार की देर रात को पुलिस व एसओजी टीम ने एक व्यक्ति को 51 ग्राम हीरोइन व बाइक,लगभग 12 हजार नगदी व अन्य सामान के साथ गिरफ्तार कर लिया।हीरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में पांच लाख 10 हजार रुपये बताई जा रही है।
एसओजी के एस आई सत्यवीर सिंह को सूचना मिली कि एक व्यक्ति बाइक से वाराणसी से जौनपुर की तरफ आ रहा है।वह जौनपुर में हीरोइन (नशीला पदार्थ)बेचने के लिए लेकर आ रहा है।सूचना पर थानाप्रभारी सृष्टि जैन व सहयोगी थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ल तत्काल मय फोर्स मौके पर पहुंच गए।वहां पर थोड़ी देर में एक बाइक सवार पहुंचा।पुलिस की टीम ने उसे घेरेबंदी करके रोक लिया।उसने पुलिस टीम को अपने पास रखा 51 ग्राम हीरोइन सौप दिया।थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ल ने बताया कि पकड़ा गया तस्कर शैलेंद्र सिंह पुत्र राकेश सिंह निवासी तरवा थाना तरवा आजमगढ़ के पास से 51 ग्राम हीरोइन,एक बाइक,11 हजार नौ सौ रुपये नगद,एक डिजिटल तराजू तथा एक मोबाइल बरामद हुआ।तस्कर का चालान भेज दिया गया।

More Stories
नई दिल्ली26जुलाई26*PM मोदी Gen Z के बीच भी एक वैश्विक आइकन के रूप में उभरे हैं। *
नई दिल्ली26जुलाई26*गुजरात और असम में बाढ़ के हालात गंभीर हैं। गुजरात में पिछले दो दिनों में बारिश और बाढ़ के कारण 35 मौतें हुई हैं।*
नई दिल्ली26जुलाई26*आज पूरे देश मे मनाया जा रहा कारगिल दिवस