जोधपुर29मार्च*न्यायिक कर्मचारी संघ शाखा जोधपुर के त्रै वार्षिक चुनाव की घोषणा
आज दिनांक 29 3 2022 को न्यायिक कर्मचारी संघ शाखा जोधपुर के त्रै वार्षिक चुनाव के चुनाव संयोजक श्री विजय नागोरी ने अपनी कार्यकारिणी के साथ चुनाव तिथि की घोषणा की चुनाव तिथि 12 अप्रैल 2022 है !जबकि मतदाता की अंतिम सूची का प्रकाशन 31 मार्च 2022 को किया जाएगा ।1 अप्रैल 2022 से उम्मीदवारों के लिए फॉर्म भरने चालू किए जाएंगे जो कि 5 तारीख तक भरे जाएंगे ।7 तारीख तक कार्यालय समय में अपना नाम वापसी ले सकते हैं 7 तारीख को शाम 5:00 बजे अंतिम उम्मीदवारों की सूची का प्रकाशन किया जाएगा ज्ञात रहे कि श्री नागौरी ने इससे पूर्व श्री अशोक जी प्रजापत को मुख्य चुनाव अधिकारी व ललित शर्मा सहित वरुण बोहरा कविता सोनी अश्विनी दाधीच को सहायक चुनाव अधिकारी के रूप में नियुक्त किया था चुनाव को लेकर कर्मचारियों में उत्साह की लहर है सभी अपने अपने चुनिंदा उम्मीदवारों को जिताने की जुगत में लग गए हैं जबकि उम्मीदवारों ने भी अपना अप्रत्यक्ष रूप से प्रचार चालू कर दिया है

More Stories
दिल्ली २९ जून २०२६ * दिल्ली कैबिनेट ने नई ईवी पॉलिसी 2026 को दी मंजूरी..!!
रोहतास २९ जून २०२६ * सासाराम-डेहरी में बिजली विभाग के खिलाफ फूटा जनाक्रोश | बेदा पावर हाउस पर प्रदर्शन, लगे ‘मुर्दाबाद’ के नारे | आरोप – “फोन नहीं उठाते, नशे में करते हैं ड्यूटी”
लखनऊ २९ जून २०२६ * यूपी की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने अयोध्या के DM शशांक त्रिपाठी IAS की सराहना की, भेजा प्रशंसा-पत्र.