जोधपुर27दिसम्बर*मुख्य मंत्री के नाम नायब तहसीलदार परिहार को सौंपा ज्ञापन*
रिपोर्टर चेतन चौहान जोधपुर
संचेतना अधिकार मंच जोधपुर ने आरटीआई कार्यकर्ताओ की सुरक्षा की मांग को लेकर नायब तहसीलदार गुड़ा विश्नोई जगदीश परिहार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। मंच के मुख्य संयोजक राजूराम विश्नोई तथा संयोजक सोहनलाल पंवार ने बताया की आरटीआई कार्यकर्ता समय समय पर जनहित में सरकारी कार्यालयों में आरटीआई के माध्यम से सूचनाएं हासिल कर भ्रष्टाचार उजागर करते रहते है। तथा राजकोषीय क्षति की वसूली भी करवाते रहे है। आरटीआई कार्यकर्ता द्वारा जन हितार्थ अवैध गतिविधियों तथा ठेकेदारों की शिकायतों से यह वर्ग नाराज होकर हमलावर हो रहा है। जिसका ताजा उदाहरण हाल ही बाड़मेर का अमराराम प्रकरण है। ज्ञापन देने वाले प्रतिनिधि मंडल में खेमसिंह जोधा, हनुमान राम विश्नोई, सहीराम, गोपाराम फौजी, रमेश बुडीया, रामनिवास, खेराजराम जांगू, सोहन राम बानियावास, ओम मांजू, खियाराम जांदू सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
भागलपुर24जून26*विक्रमशिला सेतु की यातायात व्यवस्था का किया गया निरीक्षण*
कानपूर नगर २४ जून २०२६ * वर्दी के पीछे छिपा सेवाभाव: पनकी पुलिस ने पिलाया ‘गर्मी का अमृत जल’
नई दिल्ली24 JUNE 2026*संवाद आज, देहरादून में जुटेंगे दिग्गज, ट्रंप ने फिर दी ईरान को धमकी पढ़ें सुर्खियां