जोधपुर25दिसम्बर*वार्ड संख्या 14 उत्तर स्थित बाबा रामदेव मंदिर मैं वैक्सीनेशन कैंप
सर्व जनहित एवं विकास सेवा संस्थान जोधपुर की ओर से वार्ड संख्या 14 उत्तर स्थित बाबा रामदेव मंदिर मैं वैक्सीनेशन कैंप मे 200 लोगो का टीकाकरण कर मठाधीश श्यामदास महाराज और सरपंच चरणदाश धोल के करकमलो से उत्कृष्ट कार्य करने वाले कोराना योद्धाओं को सम्मानित किया।
संस्थान के अध्यक्ष शिविर के संयोजक विष्णु सरगरा की अगुवाई में टीकाकरण कैंप के माध्यम से निशुल्क वैक्सीन लगवाओ, साथ में निशुल्क पौधा पाओ अभियान आमजन में जागृति लाकर परवान चढ़ रहा है। कोविड-19 टीकाकरण और उससे जुडी गलतफहमीयो को दूर करने के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बलवंत मंडा के सहयोग से संस्थान निरंतर वार्ड में टीकाकरण केंद्र स्थापित कर जागरूकता अभियान चलाकर कोविड वैक्सीनेशन से वंचित रहे पात्र लाभार्थीयो की वांछित डोज लगवाई। विश्वव्यापी महामारी से मुक्त करवाने हेतु टीकाकरण के साथ जोधपुर को प्राकृतिक ऑक्सीजन प्लांट तत्काल सुपुर्द करने का दावा किया है।
इस अवसर पर टीका लगवाने वाले कोरोना वारियर्स एएनएम कविता, सीएचए जया भाटी, ट्विंकल पंवार, खुशबू चितारा, तरुणा चौहान, आशा सहयोगिनी पुष्पा सरगरा, मंजू मांगश, देवी तवर, रेणुका, डीओ गंगाराम का विनीता हंस, नर्मता, मंजु ने माला पहनाकर स्वागत कर हौसला अफजाई किया। वार्ड से मनोज चांवरिया, अनिल, मुकेश चांगरा, संतोष चांवरिया, राजू, राजकुमार हंस आदि मौजूद रहकर कैंप को सफल बनाने के लिए सहयोग किया। रिपोर्टर चेतन चौहान यूपी आज तक न्यूज़ जोधपुर से

More Stories
कौशाम्बी30अप्रैल26*अझुवा में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, सर्विस रोड से हटाए गए ठेले-खोमचे*
कौशाम्बी30अप्रैल26*चायल क्षेत्रअधिकारी अभिषेक सिंह ने मूरतगंज बाजार में पुलिस बल के साथ किया पैदल गस्त वचलाया
कौशाम्बी30अप्रैल26*जन आक्रोश महिला पदयात्रा का आयोजन,अझुवा में महिला पदयात्रा बनी जन आक्रोश की आवाज*