जोधपुर16नवम्बर*जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री अब्दुला ने उचियारङा के निवास पर की आत्मीय मुलाकात,
लूणावास खारा जोधपुर
जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूख अब्दुला अपने जोधपुर प्रवास के दौरान सोमवार को राजपूत समाज के कद्दावर नेता कांग्रेस के वरिष्ठ नेता करणसिंह उचियारङा के एयरफोर्स स्थित सेंट्रल एकेडमी मे निवास स्थान पर मिलने पहुंचे इस दौरान उनके साथ पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी, पूर्व उपप्रधानमंत्री देवीसिंह चौटाला के पौत्र विधायक अभयसिंह चौटाला व अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा के राष्ट्रीय प्रधान देवेंद्र बूड़िया साथ थे । करणसिंह उचियारङा ने मारवाङी परंपरा अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री अब्दुला सहित सभी अतिथियों का साफा व पुष्पमाला पहनाकर गुलदस्ता भेंटकर अभिनंदन किया । पूर्व मुख्यमंत्री फारूख अब्दुल्ला ने उचियारङा के परिवारजनो व कार्यकर्ताओ से मुलाकात की । फारूख अब्दुला ने उचियारङा की कांग्रेस पार्टी मे सक्रिय भुमिका निभाने पर खुशी जताई। उचियारङा द्वारा कोरोना महामारी मे मानवसेवा करने पर सराहना की ।अर्जुन सिंह उचियारड़ा , कुंभ सिंह पातावत , मानसिंह पाल ,राजुसा मेहता , छोटूसिंह इंद्रोका व रामसिंह रोहिणा ने सभी अतिथियों का साफा व पुष्पमाला पहनाकर स्वागत व् अभिनंदन किया । रिपोर्टर चेतन चौहान यूपी आज तक न्यूज़ जोधपुर से

More Stories
अयोध्या४अप्रैल२६ * एडीजी ने रौनाही थाने का किया निरीक्षण सम्बंधित हर पहलुओं को बारीकी से जांचा परखा
अयोध्या ४ अप्रैल २६ * बुर्का पहनकर लूटने वाली हिंदू महिला की पहली तस्वीरः ज्वेलरी लूटकर प्रेमी के साथ अयोध्या से भागना चाहती थी, बहन बोली-जिद्दी और मनबढ़ थी
देहरादून४ अप्रैल २६ * रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश जोशी हत्याकांड में शामिल संदिग्ध और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई।