जोधपुर15फरवरी14 फरवरी को दी पुलवामा शहीदों को श्रद्धांजलि
जोधपुर। हेलपिंग पीपल ट्रस्ट उम्मीद की एक किरण, द ब्लैक केट कमांडो एकेडमी भोपालगढ एवं बचपन प्ले स्कूल रातानाड़ा द्वारा पुलवामा शहीदों की स्मृति में 14 फरवरी के दिन जरूरतमन्द बच्चो को कपड़े, खिलौने, फल, फ्रूट और पढ़ाई करवाने के लिए सामग्री दी ।
हेलपिंग पीपल ट्रस्ट उम्मीद की एक किरण की राष्ट्रीय अध्यक्षा पूनम पोहानी ओर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कमांडो सुनील नायल ने बताया कि आज के समय मे शिक्षा बहुत जरूरी है, बिना शिक्षा के कुछ भी संभव नही है, इसी को ध्यान में रखते हुए जो बच्चे स्कूल की सामग्री खरीद नही पाते ओर स्कूल भी नही जा पाते ।इसी कड़ी को ध्यान में रखते हुए ट्रस्ट की तरफ से फुटपाथ के बच्चो को उन्ही के यहाँ शिक्षा का प्रबंध करवाया गया। उनको संस्था की ओर से सामग्री भी दी गयी साथ ही उन्हें खेलने के लिए खिलौने भी दिए ताकि उनका बचपन व्यर्थ ना जाए। 2 अध्यापिका भी रोज फुटपाथ पर बच्चों को पढ़ाएंगी। बचपन स्कूल रातानाड़ा के बच्चों ने अपने हाथों से बस्ती के बचो को कपड़े औरखिलौने दिए । और सभी के चेहरों पर खुशी की लहर है।
इसमे हैल्पिंग पीपल ट्रस्ट द ब्लैक कैट कमांडो एकेडमी ललित लालवानी, बचपन स्कूल की शीतल जी भट्ट अनुराधा जी ,शिवराज जी राठौड़ ,घनश्याम राज वैष्णव , ओर ट्रस्ट की टीम बचपन स्कूल की पूरी टीम आदि सदस्य मौजूद रहे।
More Stories
कानपुर नगर 13 अक्टूबर 26*KDA में भ्रष्टाचार की भरमार और फर्जी दस्तावेजों से कार्रवाई के विरोध में TUCC नगर अध्यक्ष राकेश रावत की हुंकार
पूर्णिया बिहार 13 अक्टूबर26* पूजा घर के तहखाने में छिपाया था गांजा, 3.580 KG बरामद, एक धराया*
लखनऊ 13 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*