June 22, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

जोधपुर12अगस्त*महारैली में उमड़ा देशभक्ति का ज्वार, लॉयन्स क्लब ने निकाली 1 किलोमीटर लम्बी रैली

जोधपुर12अगस्त*महारैली में उमड़ा देशभक्ति का ज्वार, लॉयन्स क्लब ने निकाली 1 किलोमीटर लम्बी रैली

जोधपुर12अगस्त*महारैली में उमड़ा देशभक्ति का ज्वार, लॉयन्स क्लब ने निकाली 1 किलोमीटर लम्बी रैली

 

विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा कर हुआ स्वागत
कुचामनसिटी। लॉयन्स क्लब कुचामनसिटी के विशिष्ट प्रयासों से शिक्षा नगरी इन दिनों देशभक्ति के रंग में रंगी नजर आ रही है। आजादी के अमृत महोत्सव पखवाड़े के क्रम में क्लब द्वारा 1 अगस्त से नियमित रूप से वृहद स्तर पर देशभक्ति कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को उपखण्ड प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के विशिष्ट सहयोग से विशाल महारैली निकाली गई। रैली की भव्यता इतनी थी कि हजारों की संख्या में जनसमूह हाथों में तिरंगा थामे भारत माता के जयकारे लगाते हुए आकाश गूंजायमान कर रहा था। रैली प्रथम छोर से अंतिम छोर तक करीब 1 किलोमीटर लम्बी थी। शहर के राजकीय जवाहर उच्च माध्यमिक विद्यालय से ए.एस.पी. गणेशाराम, उपखण्ड अधिकारी बाबूलाल जाट, पुलिस उपअधीक्षक संजीव कटेवा, नगर परिषद् सभापति आसिफ खान, लॉयन्स क्लब इण्टरनेशनल के उपप्रान्तपाल द्वितीय श्यामसुन्दर मंत्री, लॉयन अध्यक्ष मुकेश डालुका, लॉयन सचिव मनोज अग्रवाल ने हरी झण्डी दिखाकर रैली का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर सबसे आगे बैण्ड-बाजों की सुमधुर स्वरलहरियों पर देशभक्ति के तराने गूंज रहे थे। इनके पीछे ऊंट-घोड़ों पर हाथों में तिरंगा थामे देशभक्ति की भावना से लबरेज एन.सी.सी. कैडेट्स बैठे थे। तत्पश्चात विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, पुलिसकर्मी, अधिकांश नगर पार्षद, विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंच, वार्ड पंच, विभिन्न स्वयं सेवी एवं सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारी एवं सदस्य एवं शहर के गणमान्य लोग मौजूद थे। सबसे पीछे हाथों में तिरंगा थामे विभिन्न राजकीय एवं गैर राजकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। विद्यार्थी वर्ग भारत माता के जयकारे एवं वंदे मारतम् की स्वरलहरियों से सम्पूर्ण शहर को गूंजायमान कर रहे थे। रैली का शहर में विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। शहरवासियों ने अपने-अपने स्तर पर विभिन्न स्थानों पर रैली में शामिल लोगों के लिए पानी की व्यवस्था की। इस दौरान आम से खास हर कोई तिरंगा थामे भारत माता के जयकारे लगाते हुए चल रहा था। रैली शहर के जवाहर स्कूल से रवाना होकर स्टेशन रोड, एस.बी.आई. बैंक के सामने से न्यू कॉलोनी, मंगली देवी स्कूल, सेवा समिति मार्ग, सीकर रोड, गोल प्याऊ, लॉयन सर्किल होते हुए पुराना बस स्टैण्ड पहुंचकर विसर्जित हुई। कार्यक्रम में उपसभापति हेमराज चावला, मुख्य ब्लॉक शिक्षाधिकारी जगदीश राय, सत्यनारायण मोर, नटवरलाल बक्ता, अरविन्द तोषनीवाल, राजाराम प्रजापति, बनवारी मोर, मुरलीधर गोयल, परमानन्द अग्रवाल, राधेश्याम झंवर, अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षाधिकारी दिनेशसिंह चौधरी, उपासना पारीक, गौशाला अध्यक्ष नन्दकिशोर बिरला, हेमा गट्टाणी, कृष्णा मंत्री, लॉयन्स क्लब के कोषाध्यक्ष मनमोहन अग्रवाल, लॉयन शोभा मंत्री, सुभाष रांवका, सम्भागीय अध्यक्ष श्यामसुंदर सैनी, हेमराज पारीक, निवर्तमान अध्यक्ष मनोज शेखराजका, नन्दकिशोर अग्रवाल, मनोहर पारीक, अंकित डालुका, अशोक काला, नवदीप खोखरिया, अमित शर्मा, नरेश जैन, संंजय रांवका, महेश रामचन्दरका, कृष्णकुमार टेलर, नरेंद्र शर्मा, श्यामसुंदर लोहिया, चेतन खालड़का, संजय मोर, बाबुलाल मांधनिया, श्याम सुंदर खोखरिया, कमल पहाड़िया, शुभम अग्रवाल, रोहित अग्रवाल, सुमित राजपुरोहित सहित बड़ी संख्या में लॉयन सदस्य मौजूद थे। रैली पर जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। उपखण्ड अधिकारी बाबुलाल जाट ने अपने सम्बोधन में कहा कि हमारे पुरखों द्वारा किए गए बलिदान के कारण हम आजादी की श्वांस ले पा रहे है। आजादी का जश्न मनाना हम सभी देशवासियों का दायित्व है। लॉयन्स क्लब कुचामनसिटी इस जश्न में बढ़-चढ़कर भाग ले रहा है, जो प्रशंसनीय है। लॉयन उपप्रान्तपाल द्वितीय श्यामसुन्दर मंत्री ने कहा कि मानव के लिए सबसे बड़ा धर्म देशधर्म है। हम धरती माता के कर्ज से कभी मुक्त नहीं हो सकते। लॉयन अध्यक्ष मुकेश डालुका ने आभार व्यक्त किया।
एक शाम-शहीदों के नाम आज-लॉयंस क्लब कुचामन सिटी एवं भारतीय संगीत सदन के तत्वावधान में शनिवार को शहर के भारतीय संगीत सदन हॉल में एक शाम-शहीदों के नाम का आयोजन किया जाएगा। इस उपलक्ष्य में लॉयन प्रान्तपाल दिलीप तोषनीवाल सम्माननीय अतिथि होंगे जबकि पूर्व विधायक हरीशचन्द्र कुमावत कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। समारोह की अध्यक्षता नगरपालिका सभापति आसिफ खान करेंगे। इस अवसर पर पार्षद अनिलसिंह मेड़तिया बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद रहेंगे।
राष्टÑभावना संस्कार प्रतियोगिता के प्रति जोरदार उत्साह-लॉयन्स क्लब द्वारा 1 से 15 अगस्त तक आयोजित अमृत महोत्सव के तहत 10 वर्ष आयु वर्ग तक के विद्यार्थियों के लिए राष्टÑ भावना संस्कार प्रतियोगिता भी प्रारम्भ की गई है। इस प्रतियोगिता के प्रति बालक-बालिकाओं में जोरदार उत्साह है। प्रतियोगिता के तहत बालक-बालिकाएं राष्ट्र भक्ति किरदार भारत माता, भगत सिंह , चंद्रशेखर, रानी लक्ष्मी बाई, भारत माता के वेश में अपनी आवाज में कुछ शब्द राष्ट्र के लिए बोलते हुए 14 अगस्त तक वीडियो बनाकर संयोजक लॉयन मनोहर पारीक के मोबाइल नम्बर 9001323000 पर वॉट्सअप करेंगे। विजेता बालक-बालिकाओं को 15 अगस्त को कुचामन वैली में आयोजित विराट कवि सम्मेलन में पुरस्कृत किया जाएगा। सम्पूर्ण भारतवर्ष के किसी भी हिस्से के प्रतियोगी इस प्रतियोगिता में भाग ले सकते है।

 

Taza Khabar