जोधपुर09जनवरी*झोपड़ी के बच्चों को स्कूल में ट्रैक सूट और खेल का सामान और स्टेशन टिफिन बॉक्स मिला चेहरे खिले उनके
लायंस क्लब इंटरनेशनल द्वारा आज राजकीय उच्च प्राथमिक संस्कृत विद्यालय 14 सेक्टर चौपासनी हाउसिंग बोर्ड जोधपुर में विद्यार्थियों में आवश्यकता की वस्तुओं का वितरण किया गया।
सामाजिक सरोकार निभाते हुए लायंस क्लब नवकार जोधपुर की अध्यक्ष एवं जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय जोधपुर के काउन्सलिंग व मेंटल हेल्थ सेन्टर की डॉ.चन्द्रकला गोस्वामी और श्रीमती पुष्पा गोस्वामी ने विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों को ट्रेक सूट वितरण किये।
लॉयन्स क्लब एक्टिव की अध्यक्ष उषा गर्ग और सूर्योदय सूर्यनगरी की अध्यक्ष श्रीमती दीप्ति जालानी और उदय जालानी ने विद्यार्थियों में टिफिन, पेंसिल बॉक्स, स्टेशनरी एवं खेल सामग्री वितरित कीं।
लॉयन्स क्लब एक्टिव की अध्यक्ष श्रीमती उषा गर्ग ने विद्यार्थियों को भविष्य में किसी भी प्रकार की आवश्यकता पड़ने पर पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया और खूब पढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।
संस्था प्रधान डॉ.धर्म नारायण माथुर ने इस अमूल्य योगदान के लिये लायंस क्लब के अध्यक्ष एवं सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।
🙏🏻🙏🏻🙏🏻

More Stories
नई दिल्ली 28अगस्त 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
लखनऊ 27अगस्त 26*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
बांदा27अगस्त26* बांदा में पुलिसकर्मियों को बांधी राखी, नशामुक्त समाज का दिलाया संकल्प