जोधपुर 10 फरवरी। *कोटा दौरे के दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया पर जानलेवा हमले के विरोध में*
रिपोर्टर चेतन चौहान
भाजपा जोधपुर शहर जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी के निर्देशानुसार भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष गजेन्द्र मेवाड़ा के नेतृत्व में जिला कलेक्टर के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया व महामहिम राज्यपाल के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया।
भाजपा संभाग मीडिया प्रभारी जगदीश धाणदिया ने बताया कि ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष गजेन्द्र मेवाड़ा की अगुवायी में 26 लाख रीट परीक्षार्थियों के साथ हुई धांधली के खिलाफ अविलंब सीबीआई जांच होनी चाहिये ताकि दुध का दुध पानी का पानी हो जायेगा। मुख्यमंत्री अपने चहेतों को बचाने में लगे हुए हैं, समय रहते मुख्यमंत्री ने सीबीआई जांच नहीं करवाई तो मुख्यमंत्री के जोधपुर प्रवास पर भाजपा ओबीसी मोर्चा के कार्यकर्ता मुख्यमंत्री का पुरजोर विरोध करेगा व काले झंडे दिखाऐंगे। प्रदर्शन में ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डा. संगीता सोलंकी, भाजपा जिला मंत्री नरेश सुराणा, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री शशिप्रकाश प्रजापत, चंद्र प्रकाश परिहार, कुलदीप जांगिड़, सिद्धार्थ चारण, काशीराम भाटी, रामचंद्र भाटी, लिखमाराम परिहार, उमेश गुर्जर, नरेंद्र सिंह शेखावत, दीपक कच्छवाह, देवेश कच्छावा, दिनेश विश्नोई, हेमंत परिहार, मोहन सोनी सहित मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
देवेन्द्र जोशी
जिलाध्यक्ष
जोधपुर शहर जिला
जगदीश धाणदिया
संभाग मीडिया प्रभारी
भाजपा जोधपुर संभाग

More Stories
कानपुर नगर 30 मार्च 26*साढे तीन करोड़ की सड़क कागजों में ‘कम्प्लीट’, ज़मीन पर सिर्फ गड्ढे; रचना सिंह ने खोला मोर्चा
सुल्तानपुर 30 मार्च 26*मनमानी पर सख्ती: डीआईओएस का आदेश, स्कूल अब नहीं कर सकेंगे महंगी किताबों व ड्रेस के लिए बाध्य
नई दिल्ली 30 मार्च 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 11बजे की बड़ी खबरें……………….*