जालौन09सितम्बर21*एक्सयूवी की टक्कर से बाइक सवार छात्र में एक की मौत दो मरणासन्न।
जालौन औरैया हाइवे पर नाहिली बम्बी पर हुवा हादसा
पड़ोस के गांव की घटना होने से सैकड़ो लोग पहुचे घटना स्थल ।
सूचना मिलते ही घटना स्थल पर तत्काल पहुचे थानाध्यक्ष अरुण तिवारी आम जनमानस में अच्छी छवि के चलते भीड़ से सकुशल बचाया कार सवार युवक को कड़ी मेहनत के बाद उग्र भीड़ को समझा बुझा कर शान्त करने में सफल हुवे थानाध्यक्ष अरुण तिवारी।।।
जनपद जालौन के कुठौंद थाना क्षेत्र में सुबह नौ बजे ग्राम नौरेज पुर से अपनी मोटर साइकिल हीरो स्प्लेंडर यूपी 92 w 5480 से जैसे ही जालौन औरैया हाइवे पर नाहिली बम्बी पर मुड़े वैसे ही जालौन की ओर से आरही तेज रफ्तार एक्सयूवी 300 ने जोर दार टक्कर मार दी टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटरसाइकिल समेत गाड़ी के भी परखच्चे उड़गये देखते ही देखते एक छात्र सत्यम पुत्र हरि नारयण उम्र 16 की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि विजय पुत्र राम कुमार उम्र 15 वर्ष व देवी दयाल पुत्र भोगीलाल गंभीर रूप से घायल हो गए घटना की सूचना जैसे ही थानाध्यक्ष कुठौंद को पता चली तत्काल घटना स्थल पर पहुचे जहाँ पर घायलो को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुठौंद भेजा वही दूसरी तरफ घटना होने की जानकारी जैसे ही गाँव वालो को पताचाली देखते ही देखते सैकड़ो लोग इखट्टा हो गए और जाम लगाने का प्रयाश करने लगे वही भीड़ उग्र हो गई और कार सवार युवक को निशाना बनाने का प्रयाश करने लगे लेकिन थानाध्यक्ष अरुण तिवारी के सफल प्रयास के चलते कर सवार युवक को कोई हात भी नही लगा पाया और उसे सुरक्षित थाने में पहुचाया इसके पीछे का कारण ये है कि थानाध्यक्ष अरुण तिवारी का आम जनमानस में साफ सुथरी छवि है उनकी लोगो मे अच्छी पकड़ होने के चलते उग्र भींड़ के लोग को कड़ी मशक्कत के बाद समझा बुझा कर पब्लिक को शान्त करने में सफल हो गए आज एक बड़ी घटना होने से टल गई उग्र भीड़ से कार सवार युवक को सकुशल निकाल कर सुरक्षित थाने में भिजवाया उधर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुठौंद के डॉक्टर अरुण तिवारी ने तत्काल एम्बुलेन्स से घायलो को उरई भेजा जहा पर देवी दयाल जिंदिगी और मौत की जंग लड़ रहा है मृतक छात्र का पंचनामा भर पीएम को भिजवाया वही परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है इतनी बड़ी घटना होने पर नौरेजपुर गाँव मे महत्तम छाया हुवा है भाई के मरने का सदमा छोटा भाई बर्दास्त नही कर पा रहा है उसने भी रो रो कर सिर को जमीन पर पटका जिससे उसको भी चोट आई है
सुधीर पाठक
मोब 8858573447, 6387652770

More Stories
नई दिल्ली13जून26*एआईसीसी में अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष का 1वर्ष कार्यकाल पूर्ण होने पर दी हार्दिक शुभकामनाएं
गाजियाबाद13जून26*50 हजार का इनामी अपहरण-हत्याकांड का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, दोनों पैरों में लगी गोली
कानपुर नगर13जून26*कानपुर में दबंगों का आतंक! पार्क में चली गोली, फटे बम