जयपुर19अगस्त26*नगरीय निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान राजस्थान में दो चरणों में होंगे चुनाव, 27 अगस्त को जारी होगी लोक सूचना
जयपुर। राज्य निर्वाचन आयोग ने राजस्थान में नगरीय निकाय चुनाव-2026 की तारीखों का ऐलान कर दिया है। प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव दो चरणों में संपन्न होंगे। चुनाव कार्यक्रम जारी होने के साथ ही प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है।
निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार 27 अगस्त को लोक सूचना जारी की जाएगी, जबकि 4 सितंबर को चुनाव चिह्नों का आवंटन किया जाएगा। पहले चरण का मतदान 9 सितंबर और दूसरे चरण का मतदान 11 सितंबर को होगा। इसके बाद 14 सितंबर को मतगणना की जाएगी।
नगर निकायों में अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए 21 सितंबर को मतदान होगा। अध्यक्ष पद के लिए मतदान का समय प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक निर्धारित किया गया है। वहीं उपाध्यक्ष पद के चुनाव के लिए 22 सितंबर की तारीख तय की गई है।
चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही संबंधित नगरीय निकाय क्षेत्रों में राजनीतिक गतिविधियां तेज होने की संभावना है। चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी अब प्रचार-प्रसार और जनसंपर्क की तैयारियों में जुटेंगे। राज्य निर्वाचन आयोग ने स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी हैं।

More Stories
लखीमपुर खीरी19अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखीमपुर खीरी मि कुछ महत्वपूर्ण खबरें
बिजनौर19अगस्त26*बाढ़ ग्रस्त इलाकों में डीएम जसजीत कौर का दौरा! ट्रैक्टर चलाकर नगीना-बढ़ापुर का लिया जायजा,
चमौली19अगस्त26*उत्तराखंड में आवारा कुत्तों के आतंक से 10 स्कूल बंद*