जयपुर15अगस्त26*जयपुर में सजा राजस्थानी संस्कृति का रंग 🌸 “झरोखा लहरिया उत्सव सीजन–3” का भव्य आयोजन ✨
जयपुर से ब्रजेश पाठक की रिपोर्ट यूपीआजतक
जयपुर, 14 अगस्त 2026*राजस्थान की समृद्ध लोक संस्कृति, परंपराओं और लहरिया की खूबसूरती को समर्पित “झरोखा लहरिया उत्सव सीजन–3” का भव्य आयोजन शिव गार्डन, वैशाली नगर, जयपुर में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन KG Kirti Group के प्रोजेक्ट के रूप में किया गया, जिसमें राजस्थान की कला, संस्कृति, फैशन और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी कई प्रतिष्ठित हस्तियों ने शिरकत की।
कार्यक्रम में इंदुमणी महाराज, डॉ. सौम्या गुर्जर, महापौर जयपुर, संजय जोशी जी, SKJ Jewellers , Mamta Sharma Rahjans Society Brajesh pathak,Mahaveer soni,Megha sharma सहित कई विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। वहीं कार्यक्रम की सेलिब्रिटी गेस्ट हेमा शर्मा जी (Bigg Boss 18 Contestant एवं प्रसिद्ध अभिनेत्री) रहीं, जिन्होंने समारोह की विशेष शोभा बढ़ाई।
उत्सव में राजस्थान की प्रमुख हस्तियों एवं गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का उद्देश्य राजस्थान की पारंपरिक विरासत, लहरिया संस्कृति, महिला प्रतिभाओं और स्थानीय कलाकारों को मंच प्रदान करना रहा। आयोजन के माध्यम से नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने और राजस्थानी कला एवं परंपराओं को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया गया।
🤝 आयोजन में सहयोगी रहे:
SKJ Jewellers एवं Swarna Cosmetics & Aesthetics
Dazzle Events
साथ ही Shreepa Designs, Deepra The Bake Cave, Deepra Stonecrest Facility, MediSky, silverwish,Fixderma, kishori pradhan Baba SKJ Jewellers, Shiv Jewellers सहित विभिन्न सहयोगियों एवं पार्टनर्स का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
आयोजकों गजराज सिंह (Banna Ji Films), अनिल गुस्सर (Dazzle Events), दीप्ति सैनी(Deepra) एवं हंसा राठौड़ ने सभी अतिथियों, सहयोगियों, मीडिया प्रतिनिधियों एवं उपस्थित दर्शकों का आभार व्यक्त किया।
🌺 “झरोखा लहरिया उत्सव सीजन–3” ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि राजस्थान की संस्कृति केवल हमारी पहचान ही नहीं, बल्कि हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए गौरवशाली विरासत भी है। 🌺
जयपुर से ब्रजेश पाठक

More Stories
कानपुर नगर15अगस्त26*बहुत धूमधाम से मनाया गया स्वतन्त्रता दिवस
पूर्णिया बिहार15अगस्त26* भवानीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियार के साथ एक गिरफ्तार*
कानपुर नगर15अगस्त26*रामगंगा नहर में 14 वर्षीय किशोर शनि डूबकर लापता