जयपुर15अगस्त2023*हरित धरा: प्रयास हमारा-गो ग्रीन के संकल्प के साथ मनायी गयी आज़ादी का 77 वीं वर्षगाँठ।
जयपुर से ब्रजेश पाठक की रिपोर्ट न्यूज़ यूपीआजतक।
जयपुर। दी एज्यूकेशन कमेटी ऑव माहेश्वरी समाज जयपुर (सोसायटी) द्वारा संचालित माहेश्वरी सेकेंडरी स्कूल तिलक नगर के प्रांगण में आजादी की 77 वीं वर्षगाँठ पर भव्य और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्वतंत्रता दिवस के इस पावन अवसर पर मुख्य अतिथि आईएएस प्रवीण गुप्ता, विशिष्ट अतिथि सीए प्रमोद कुमार बूब, विशेष अतिथि रामस्वरूप जाजू, ईसीएमएस अध्यक्ष केदार मल भाला, उपाध्यक्ष बजरंग लाल बाहेती, महासचिव शिक्षा मधुसूदन बिहानी, विद्यालय सचिव दीपक सारडा व अन्य गणमान्य अतिथि वृंद के कर कमलों से ध्वजारोहण किया गया। कार्यक्रम मेंभारत की शान व गौरव तिरंगे को एनसीसी परेड द्वारा सलामी दी गई।’इस माटी से तिलक करो’ थीम पर आधारित नृत्य नाटिका एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम द्वारा देशभक्त शहीदों को नमन किया गया। दी एज्यूकेशन कमेटी ऑव् माहेश्वरी समाज जयपुर (सोसायटी)राजस्थान द्वारा प्रथम और अनूठा वृक्षारोपण कार्यक्रम में 26000 वृक्षों का वृक्षारोपण करने का लक्ष्य रख विद्यार्थियों को प्रकृति से जोड़ने का प्रयास किया गया। ताकि वे पर्यावरण के प्रति अपने कर्तव्यों की पूर्ति कर एक हरित देश का निर्माण कर सकें।शिक्षा के क्षेत्र में 97 वें वर्षों की अपनी अतुल्य यात्रा और प्रतिबद्धता के लिए संकल्पित एज्यूकेशन कमेटी आव् माहेश्वरी समाज जयपुर(सोसायटी) के तत्वावधान में एक और कदम पर्यावरण संरक्षण की ओर बढ़ाते हुए आज 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस को इस मुहिम का आगाज़ परिसर में पाँच पौधों को रोपित कर किया गया। इस मुहिम के तहत प्रत्येक विद्यार्थी को एक पौधा निःशुल्क वितरित किया जाएगा। यह एक अनूठी पहल है जहाँ शैक्षणिक गतिविधि को सह- शैक्षणिक गतिविधि से जोड़ा गया है।

More Stories
पूर्णिया बिहार 2 मई 26 “न्याय अब आपके द्वार”: SP के जनता दरबार में उमड़ी भीड़,
पूर्णिया बिहार 2 मई 26* DPM तरुण कुमार जिंदगी की जंग हार गए, कैंसर ने छीन ली मुस्कुराती शख्सियत
पूर्णिया बिहार 2 मई 26 *कोसी-गंडक पर भारत-नेपाल में बड़ा समझौता: काठमांडू बैठक में सुलझे बरसों पुराने पेंच*