February 24, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

जयपुर06सितम्बर2023*शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मान

जयपुर06सितम्बर2023*शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मान

जयपुर06सितम्बर2023*शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मान

एमपीएस इंटरनेशनल विद्यालय की प्राचार्या
श्रीमती अर्चना सिंह को शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए थार सर्वोदय संस्थान द्वारा सम्मानित किया गया है। उन्हें माननीय शिक्षा मंत्री श्री बी.डी.कल्ला और जयपुर की पूर्व महापौर श्रीमती ज्योति खंडेलवाल के करकमलों से ट्रॉफी और शील्ड द्वारा सम्मानित किया गया ।जयपुर के जवाहर कलाकेंद्र के रंगायन सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में देशभर से सरकारी व् निजी विद्यालयों एवं महाविद्यालयो के प्राचार्यों व शिक्षकों को उनकी उत्कृष्ट शैक्षिक उपलब्धियों हेतु सम्मानित किया गया था l
विद्यालय की हिंदी अध्यापिका श्रीमती विजय लक्ष्मी जांगिड़ को भी शिक्षण क्षेत्र में नवाचार व् अद्भुद शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए इस कार्यक्रम में विभूषित किया गया ।
प्राचार्या महोदया और हिंदी अध्यापिका की इस उपलब्धि पर विद्यालय सचिव श्री दीपक सारडा ने समस्त विद्यालय परिवार की ओर से उन्हें बधाई प्रेषित करते हुए कहा ये विद्यालय परिवार के लिए यह गौरव का विषय हैl