पंजाब 06 सितंबर 2023* नगर थाना 2 की पुलिस ने लूटपाट के मामले में दो आरोपियों को ओर गिरफ्तार किया, पुलिस रिमांड पर
संवाददाता – पंजाब से सत्यनारायण शर्मा की रिपोर्ट, न्यूज़ यूपीआजतक
पंजाब 06 सितंबर 2023* नगर थाना 2 की पुलिस ने लूटपाट के मामले में दो आरोपियों को ओर गिरफ्तार किया, पुलिस रिमांड पर
अबोहर, 06 सितम्बर (शर्मा/सोनू): नगर थाना 2 के प्रभारी चंद्रशेखर, एएसआई बलजीत सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने लूटपाट के मामले में दो ओर आरोपियों जसबीर सिंह उर्फ सीरा पुत्र कुलबीर सिंह, सतनाम सिंह पुत्र तरसेम सिंह वासी बुर्जमुहार कालोनी अबोहर को काबू करने में सफलता हासिल की है। दोनों आरोपियों को न्यायाधीश मैडम जसप्रीत कौर की अदालत में पेश किया गया। योग्य न्यायाधीश ने उन्हें पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। जानकारी अनुसार नगर थाना 2 की पुलिस ने 17.4.23 को 382, 34आईपीसी के तहत गुरजोत सिंह उर्फ जोती बराड़ पुत्र अमरिंद्र सिंह वासी बुर्जमुहार व मनप्रीत सिंह उर्फ काकू पुत्र हरपाल सिंह वासी गली नं.1 चंडीगढ़ मोहल्ला मामला दर्ज किया था। दोनों आरोपियों से रिमांड के दौरान पूछताछ के बाद दो ओर आरोपियों जसबीर सिंह उर्फ सीरा पुत्र कुलबीर सिंह, सतनाम सिंह पुत्र तरसेम सिंह वासी बुर्जमुहार कालोनी अबोहर को काब के बारे में पता चला था। आज दोनों आरोपियों को काबू कर पुलिस रिमांड पर लिया है। मामले की जांच जारी है।
फोटो: पुलिस पार्टी व आरोपी।

More Stories
सुल्तानपुर8अगस्त26*‘पास’ और ‘फीस’ की सिफारिश ने खोले रिश्तों के राज? वायरल पत्रों से मचा हड़कंप*
मुम्बई8अगस्त2026*गृहमन्त्री आज नेशनल अर्बन को-ऑपरेटिव फाइनेंस एंड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (NUCFDC) के नए कार्यालय का उद्घाटन करेंगे।*
मुम्बई8अगस्त26*महराष्ट्र सरकार ने सिंगापुर स्थित मैपलट्री और सुरबाना जुरोंग के साथ महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए