जयपुर03दिसम्बर*घुमंतु अर्ध घुमंतु समाज की समस्याओं को लेकर काली देवी जी के नेतृत्व में सभा का आयोजन किया गया।
फागी तहसील की पंचायत समिति माधोराजपुरा में घुमंतु अर्ध घुमंतु समाज की समस्याओं को लेकर काली देवी जी के नेतृत्व में सभा का आयोजन किया गया। सभा में मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत कर समाज की मूलभूत समस्याओं से अवगत होकर संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के बारे में अवगत करा कर जन समस्याओं को दूर करने की अपील की।
उपस्थित जनसमूह को शराब और सभी प्रकार के नशों से दूर रहने का संकल्प दिलाया। सभा में घुमंतु अर्ध घुमंतु परिषद के प्रदेश अध्यक्ष रतन कालबेलिया जी, ललित राणा जी, संजय भोपाजी, महिला अध्यक्ष रोडी देवी जी, पूर्ण नाथ जी, दिलीप सपेरा, उपस्थित रहे।
पूजा भारती छाबड़ा
राष्ट्रीय अध्यक्ष शराबबंदी आंदोलन।

More Stories
पूर्णिया बिहार 29 नवंबर 26 समेकित जाँच चौकी दालखोला पर बड़ी कार्रवाई, मद्यपान के आरोप में 7 व्यक्ति गिरफ्तार
पूर्णिया बिहार 29 नवंबर 26 पूर्णिया विश्वविद्यालय की 13वीं वित्त समिति की बैठक संपन्न,
मथुरा 29 नवंबर 26*थाना कोतवाली पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को अवैध गांजा सहित गिरफ्तार किया गया ।*