छतरपुर27अक्टूबर*बबलू शुक्ला के मोनिया महोत्सव में आएंगे मुख्यमंत्री*
*भाजपा ने शिवराज की आगवानी के लिए आयोजित की बैठक*
छतरपुर। भारतीय जनता पार्टी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 29 अक्टूबर को बिजावर विधायक राजेश बबलू शुक्ला द्वारा आयोजित मोनिया महोत्सव में सम्मिलित होने आ रहे हैं। मोनिया महोत्सव को सफल बनाने हेतु तैयारियों के संबंध में आज भाजपा जिला कार्यालय में जिला प्रभारी अध्यक्ष नायक जिला अध्यक्ष मलखान सिंह की विशेष उपस्थिति में बैठक संपन्न हुई।
भाजपा की जिला मीडिया प्रभारी अरविंद बुंदेला ने बताया कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बिजावर आगमन के संबंध में बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी अवधेश नायक ने कहा हमारे प्रदेश के मुखिया 29 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे बिजावर में मोनिया महोत्सव में शामिल होने पधार रहे हैं। जो हम सब के लिए गौरव की बात है इसलिए अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने को कहा। जिला अध्यक्ष मलखान सिंह ने सभी मोर्चा प्रकोष्ठ एवं जनप्रतिनिधियों से अधिक से अधिक संख्या बल के साथ बिजावर पहुंचने का आग्रह किया। बैठक में विधायक प्रद्युम्न सिंह लोधी राजेश प्रजापति पूर्व विधायक पुष्पेंद्र नाथ पाठक मानवेंद्र सिंह श्रीमती रेखा यादव उमेश शुक्ला पूर्व जिला अध्यक्ष जयनारायण अग्रवाल प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजय रिछारिया हरप्रसाद पटेल श्रीमती अभिलाषा शिवहरे पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष पूर्व श्रीमती अर्चना सिंह किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अविनेंद्र पटेरिया अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश महामंत्री जावेद अख्तर जिला महामंत्री सुरेंद्र चौरसिया अरविंद पटेरिया बृजेश राय सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
सहारनपुर २२ जून २६ * ढेर हुआ 1.25 लाख का इनामी बदमाश लल्लन सिंह, सात हत्याओं समेत कई संगीन मामलों में था वांछित
लखनऊ२२ जून २०२६ * राम मंदिर प्रकरण में एसआईटी ने अब तक मुख्यमंत्री को नहीं सौंपी रिपोर्ट, सूचना विभाग ने कुछ खबरों को बताया भ्रामक……
लखनऊ22जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 8 बजे की बड़ी खबरें……………….*