*चित्रकूट28जून25* के बीहड़ में फिर सक्रिय* *हुए डकैत*
चित्रकूट में डकैतों का नया गिरोह सक्रिय हो गया है। डकैत ललित के भाई कुकुरखवा ने 10 सदस्यों का गिरोह बनाया है। इसमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। गिरोह इस महीने एमपी क्षेत्र में एक ग्रामीण का अपहरण कर चुका है। हालांकि, पुलिस के दबाव में उसे छोड़ दिया गया।
कुकुरखवा उर्फ राजेश पटेल चित्रकूट थाना क्षेत्र के नया गांव पौसलहा का रहने वाला है। वह और नंदी पहले डकैत ललित के गिरोह में थे। दोनों कई अपहरण और हत्या की वारदातों में शामिल रहे हैं। कुकुरखवा पांच लाख के इनामी डकैत अंबिका उर्फ ठोकिया की मौसी का बेटा है।
पिछले महीने यह गिरोह तेंदूपत्ता की तुड़ाई के दौरान एमपी के बरौंधा, पन्ना जिले के ब्रजापुर, पहाड़ीखेरा और धर्मपुर के जंगलों में सक्रिय था। गिरोह ने तेंदूपत्ता ठेकेदारों और फड़ मुंशियों से मोटी रकम वसूली। अब यह यूपी क्षेत्र के कोल्हूवा और महुदर के जंगलों में देखा जा रहा है।
यूपी और एमपी पुलिस अलर्ट है। चित्रकूट के अपर एसपी सत्यपाल सिंह के नेतृत्व में दो बार जंगलों में कॉम्बिंग की गई है। एमपी पुलिस ने बरौंध और धारकुंडी के जंगलों में भी तलाशी अभियान चलाया है। तीन जिलों की पुलिस और करीब 100 पुलिसकर्मी डकैतों की तलाश में जुटे हैं। एसपी अरुण कुमार सिंह के अनुसार, एमपी से बदमाशों के यूपी आने की सूचना पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है।
डकैत ललित पटेल का भाई कुकुरखवा उर्फ राजेश पटेल उर्फ दादूलाल पटेल कुछ दिनों पहले जेल से छूटकर आया है। कुकुरखवा और उसका भाई नंदी उर्फ नंद किशोर पटेल पुराने साथियों की मदद से गैंग तैयार कर रहे हैं। इसमें पुराने डकैतों के परिजन और उसके रिश्तेदार भी मदद कर रहे हैं।

More Stories
महोबा16जुलाई26*चरखारी में अंबेडकर पुस्तकालय एवं पार्क की भूमि से अवैध कब्जा हटाने की मांग
मथुरा 16 जुलाई 26*थाना राया पुलिस द्वारा “ऑपरेशन प्रहार” के तहत 01 अभियुक्त को (नशीला पदार्थ) सहित किया गया गिरफ्तार ।*
मथुरा 16 जुलाई 26 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सभी प्रभारी द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र में पैदल गश्त:-*