चित्रकूट26जून2023*थाना मानिकपुर पुलिस ने ग्राम सरहट में महिला चौपाल लगाकर महिलाओं को जागरुक किया*
*महिलाओं को बताया कि उनके साथ हो रहे उत्पीड़न के सम्बन्ध में पुलिस से ‘‘चुप्पी तोड़ो खुलकर बोलो’’*
संजय मिश्रा यूपी आज तक न्यूज़ चैनल ब्यूरो चीफ चित्रकूट
चित्रकूट । पुलिस अधीक्षक जनपद चित्रकूट श्रीमती वृन्दा शुक्ला के कुशल निर्देशन में महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा एवं विश्वास का वातावरण बनाये रखने के उद्देश्य से चलाये जा रहे अभियान “मिशन शक्ति” के तहत उ0नि0 अरविन्द कुमार पाण्डेय की उपस्तिथि में महिला बीट आरक्षी अंशु सैनी द्वारा ग्राम सरहट में महिलाओं/बालिकाओं के साथ महिला चौपाल आयोजित की गयी । इन महिला चौपालों में महिला बीट आरक्षियों ने महिलाओं/बालिकाओं को उनके सुरक्षार्थ व सहायता हेतु शासन द्वारा चलायी जा रही विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों जैसेः- 1090-वीमेन पॅावर लाइन, 181-महिला हेल्प लाइन, 108-एम्बुलेंस सेवा, 1076-मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112-पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098-चाइल्ड लाइऩ, 102-स्वास्थ्य सेवा तथा थानो पर स्थापित महिला हेल्प डेस्क के बारे में विस्तार से जानकारी देकर उन्हे जागरूक किया गया तथा शासन के विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों के पम्पलेट्स वितरित किये गए ।
महिलाओं/बालिकाओं को बताया गया कि उनके साथ हो रहे किसी भी प्रकार के उत्पीड़न के सम्बन्ध में पुलिस से ‘‘चुप्पी तोड़ो खुलकर बोलो’’ जिससे उनके साथ हो रहे उत्पीड़न को रोक जा सके । महिलाओं/बालिकाओं को गुड-टच, बैड-टच के सम्बन्ध में विस्तृत रुप से जानकारी देते हुये बताया गया कि अक्सर छोटे-छोटे बच्चों को हमारे जानने वाले ही बैड-टच करते हैं और हम समझ नहीं पाते, इसके सम्बन्ध में खुलकर बतायें तथा बच्चों का विशेष ध्यान रखें ।

More Stories
दिल्ली २५ फरवरी २६ * दिल्ली से बनारस के बीच चलेगी बुलेट ट्रेन•••4 घण्टे में दिल्ली से बनारस••••!
लखनऊ २५ फरवरी २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….
पूर्णिया 25 बिहार 26* फरवरीअनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग