चित्रकूट22जुलाई2023*पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में पैरवी का कार्य देख रहे अधिकारी/कर्मचारियों के साथ गोष्ठी की गयी एवं प्रभावी पैरवी कर अपराधियों को सजा दिलाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये*
संजय मिश्रा यूपी आज तक न्यूज़ चैनल ब्यूरो चीफ चित्रकूट
चित्रकूट पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 के निर्देशन में चलाये जा रहे ऑपरेशन कन्विक्शन के क्रम में आज दिनांक 22.07.2023 को पुलिस अधीक्षक व्रंदा शुक्ला की अध्यक्षता में अपर पुलिस अधीक्षक चक्रपाणि त्रिपाठी उपस्थिति में पुलिस कार्यालय स्थित राघव प्रेक्षागार में जनपद के समस्त थानों में पैरवी का कार्य देख रहे अभियोजन उपनिरीक्षक एवं पैरोकार मुख्य आरक्षी/आरक्षियों के साथ गोष्ठी आयोजित की गई । इस गोष्ठी में प्रभावी पैरवी कर अभियुक्तों को अधिक से अधिक सजा दिलाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए । इस गोष्ठी में संवेदनशील एवं प्रभावी मुकदमों में के चिन्हीकरण, न्यायालय के साथ समन्वय स्थापित करने के आधार एवं अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई ।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी लाइंस शीतला प्रसाद पांडेय, मॉनिटरिंग सेल प्रभारी निरीक्षक जे.पी. उपाध्याय, स्टेनो देवेंद्र सिंह एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।

More Stories
पूर्णिया बिहार 27 अगस्त26* कबाड़ी की दुकान में चोरी का माल, 21 किलो तांबा तार के साथ 2 गिरफ्तार *
लखनऊ 28अगस्त 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर 1 बजे की बड़ी खबरें……………….*
पूर्णिया बिहार27अगस्त26* 40 लाख के स्मैक के साथ 2 होमगार्ड सहित 5 गिरफ्तार, दालकोला चेकपोस्ट पर वसूली का खुलासा