चित्रकूट10जुलाई23*वरिष्ठ पत्रकार के हमलावरों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग।
संजय मिश्रा यूपी आज तक न्यूज़ चैनल ब्यूरो चीफ चित्रकूट
मानिकपुर, चित्रकूट। बड़ी खबर, आज सुबह वरिष्ठ पत्रकार, लोकतंत्र रक्षक सेनानी, वरिष्ठ समाजसेवी संरक्षक मीडिया क्लब मानिकपुर के ऊपर बदमाशों द्वारा सरेआम थाने के नजदीक जानलेवा हमला किया गया था जिस पर थाना पुलिस द्वारा संबंधित धाराओं सहित मुकदमा पंजीकृत किया गया है। इस सम्बंध में मीडिया क्लब मानिकपुर के सभी पत्रकारों ने आज शाम पांच बजे एक आवश्यक बैठक किया जिस पर सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि पुलिस अविलम्ब ऐसे बेखौफ बदमाशों अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजें और पुलिस अधीक्षक से मांग की गई कि पत्रकारों की सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त किया जाय और ऐसे अपराधियों को कड़ी सजा दी जाय जिससे भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो।

More Stories
नई दिल्ली2जुलाई26*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
नाबालिग से दुष्कर्म की घटना कारित करने वाले आरोपी अभियुक्त को 05 वर्ष का कारावास व ₹ 05 हजार/- के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया*
महोबा 1जुलाई26**UPTET-2026 परीक्षा को सकुशल, सम्पन्न कराने हेतु जनपद के परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण, दिये गये निर्देश।*