चित्रकूट04जून2023*मऊ पुलिस ने हत्या की नामजद अभियुक्ता को गिरफ्तार किया*
*घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल कुल्हाड़ी बरामद*
संजय मिश्रा यूपी आज तक न्यूज़ चैनल ब्यूरो चीफ चित्रकूट
चित्रकूट पुलिस अधीक्षक चित्रकूट वृंदा शुक्ला के निर्देशन में अपराध पर अंकुश लगाने हेतु अपराधियों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक चक्रपाणि त्रिपाठी एवं क्षेत्राधिकारी मऊ राज कमल के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक मऊ राजेश कुमार द्विवेदी तथा उनकी टीम द्वारा हत्या की नामजद अभियुक्ता ऊषा देवी को 24 घण्टे के अन्दर आलाकत्ल कुल्हाड़ी के साथ गिरफ्तार किया गया ।
दिनांक 02.06.2023 की रात्रि में थाना मऊ अन्तर्गत ग्राम काशीनाथ का पुरवा मजरा वियाबल में ननकू पुत्र चंद्रभान उम्र 22 वर्ष को उसके परिवार की ऊषा देवी व शिवऔतार ने कुल्हाडी से वार करके घायल कर दिया था जिसे इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मऊ ले जाया गया था तथा वहां से स्वरुपरानी होस्पीटल प्रयागराज रेफर कर दिया गया था । स्वरुपरानी होस्पीटल ले जाते समय रास्ते में मृत्यु को गयी थी । घटना के सम्बन्ध में दिनाँक 03.06.2023 को मृतक के पिता श्री चन्द्रभान की तहरीर पर थाना मऊ में मु0अ0सं0 141/2023 धारा 302 भादवि बनाम उषा देवी उर्फ गंगामनी पत्नी मुन्नू केवट 2. शिवऔतार पुत्र मुन्नू केवट निवासीगण काशीनाथ का पुरवा मजरा वियावल थाना मऊ जनपद चित्रकूट पंजीकृत किया गया था ।
आज दिनांक 04.06.2023 को प्रभारी निरीक्षक मऊ राजेश कुमार द्विवेदी तता उनकी टीम द्वारा घटना की नामजद अभियुक्त ऊषा देवी उपरोक्त को आलाकल्त कुल्हाड़ी के साथ गिरफ्तार किया गया ।

More Stories
नई दिल्ली24जून26*भारत के एनएसए अजीत डोभाल के आगे रखी नेमप्लेट पर इंडिया की जगह ‘भारत’ लिखा दिखा.*
नई दिल्ली24जून26*FCRA: एनजीओ पर सरकार ने कसा शिकंजा; विदेशी चंदे के नियमों में बड़े बदलाव किए गए,
लखनऊ24जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर*🕎सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….!!*