चित्रकूट 29 नवम्बर 26*चित्रकूट में नहर सफाई के नाम पर सरकारी धन की लूट की आसंका ! आधी-अधूरी सफाई के बाद छोड़ा पानी,
चित्रकूट से पुष्पेन्द्र तिवारी की रेपोर्ट यूपीआजतक
चित्रकूट *चित्रकूट में नहर सफाई के नाम पर सरकारी धन की लूट का शक! आधी-अधूरी सफाई के बाद छोड़ा पानी, किसानों के गेहूं के खेतों में तबाही का खतरा; आखिर किसकी शह पर चल रही लापरवाही?
चित्रकूट/पहाड़ी। किसानों की मेहनत पर पानी फेरने का मामला सामने आया है। ओर पंप कैनाल की नहर सफाई को लेकर सिंचाई विभाग की कार्यप्रणाली गंभीर सवालों के घेरे में है। आरोप है कि नहर की सिल्ट सफाई महज खानापूर्ति बनकर रह गई और पर्याप्त सफाई कराए बिना ही नहर में पानी छोड़ दिया गया। अब हालात ऐसे हैं कि नहर का पानी किसानों के गेहूं के खेतों में भर रहा है और उनकी तैयार होती फसल पर बर्बादी का खतरा मंडराने लगा है।
सवाल सिंचाई विभाग से है—जब सफाई पूरी नहीं हुई तो पानी छोड़ने की जल्दबाजी किस बात की थी?
क्या नहर सफाई के कार्य का स्थलीय सत्यापन हुआ था? क्या जिम्मेदार अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर देखा कि पानी की निकासी सुचारु है या नहीं? यदि सफाई का काम मानकों के अनुरूप कराया गया था तो किसानों के खेतों में पानी क्यों भर रहा है?
सरकारी धन खर्च होने का दावा, लेकिन किसानों को मिल रही बर्बादी!
नहर सफाई के नाम पर कितनी धनराशि स्वीकृत हुई? कितना कार्य वास्तव में कराया गया? ठेकेदार को कितना भुगतान हुआ? क्या माप पुस्तिका (एमबी) में दर्ज कार्य और जमीन पर हुए कार्य का मिलान कराया जाएगा? इन सवालों का जवाब अब जनता मांग रही है।
यह केवल नहर सफाई का मामला नहीं, बल्कि किसानों की आजीविका और सरकारी धन की जवाबदेही का सवाल है।
जिलाधिकारी महोदय! अब कागजी कार्रवाई नहीं, मौके पर जांच कराइए!
किसानों की मांग है कि तत्काल राजस्व एवं सिंचाई विभाग की संयुक्त टीम गठित कर मौके का निरीक्षण कराया जाए। नहर सफाई की तकनीकी जांच हो, एमबी, बिल-वाउचर और भुगतान का सत्यापन कराया जाए। जिन किसानों के खेतों में पानी भरा है, उनकी फसल का तत्काल नुकसान आकलन कराया जाए और दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाए।
सबसे बड़ा सवाल—क्या किसानों की फसल बर्बाद होने के बाद जागेगा सिंचाई विभाग?
अधिकारी ध्यान दें! खेतों में खड़ा पानी किसानों के लिए सिर्फ परेशानी नहीं, बल्कि उनकी महीनों की मेहनत और परिवार की आर्थिक उम्मीदों पर संकट है। यदि समय रहते पानी की निकासी नहीं कराई गई तो नुकसान और बढ़ सकता है।
अब देखना यह है कि जिलाधिकारी चित्रकूट इस गंभीर मामले में तत्काल संज्ञान लेकर जवाबदेही तय कराते हैं या फिर किसान अपनी बर्बाद होती फसल के साथ अधिकारियों के चक्कर काटने को मजबूर होंगे।
पत्रकार पुष्पेंद्र कुमार तिवारी

More Stories
उन्नाव 29 नवम्बर 26*श्रीमद्भागवत कथा में हुआ शिक्षकों का भव्य सम्मान समारोह
नई दिल्ली 29 नवम्बर 26*दिल्ली पुलिस कमिश्नर का द्वारका दौरा, महिलाओं की सुरक्षा के लिए पिंक पुलिस बूथ का उद्घाटन
देवरिया 29 नवम्बर 26*सलेमपुर में जनसंपर्क तेज: अखिलेश यादव से आशीर्वाद, बूथ निरीक्षण और पीड़ित परिवारों से मुलाकात