November 28, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

चित्रकूट 28 नवम्बर 26*जिलाधिकारी पुलकित गर्ग के आदेशों को कार्यदायी संस्था दिखा रही ठेंगा?

चित्रकूट 28 नवम्बर 26*जिलाधिकारी पुलकित गर्ग के आदेशों को कार्यदायी संस्था दिखा रही ठेंगा?

चित्रकूट 28 नवम्बर 26*जिलाधिकारी पुलकित गर्ग के आदेशों को कार्यदायी संस्था दिखा रही ठेंगा? केंद्रीय विद्यालय के निर्माण में गुणवत्ता पर गंभीर सवाल*

*सांसद कृष्णा देवी पटेल के औचक निरीक्षण में सामने आईं खामियां, लाल बालू के नीचे डस्ट डालकर निर्माण कराने का आरोप; संसद में मुद्दा उठाने की चेतावनी*

चित्रकूट। जनपद में निर्माणाधीन केंद्रीय विद्यालय के भवन निर्माण कार्य में गुणवत्ता को लेकर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं। शुक्रवार शाम करीब चार बजे बांदा-चित्रकूट की सांसद कृष्णा देवी पटेल ने निर्माणाधीन विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य में इस्तेमाल की जा रही सामग्री की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए नाराजगी जाहिर की।

निरीक्षण के दौरान सांसद ने खुदाई करवाकर लाल बालू के नीचे इस्तेमाल की जा रही डस्ट को निकलवाकर देखा। मौके पर मौजूद निर्माण सामग्री और ईंटों की गुणवत्ता को लेकर भी उन्होंने सवाल उठाए। सांसद ने स्पष्ट कहा कि केंद्रीय विद्यालय बच्चों की शिक्षा और भविष्य से जुड़ा महत्वपूर्ण संस्थान है। इसके निर्माण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जिलाधिकारी के आदेशों के अनुपालन पर भी सवाल

सबसे बड़ा सवाल यह है कि जिलाधिकारी पुलकित गर्ग के निर्देशों के बावजूद संबंधित कार्यदायी संस्था निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर उठ रही शिकायतों पर कितना गंभीर है? आरोप है कि जिलाधिकारी के जनपद में तैनाती के बाद से ही निर्माण कार्यों में गुणवत्ता को लेकर लगातार सवाल उठते रहे हैं, लेकिन संबंधित कार्यदायी संस्थाओं की कार्यप्रणाली में अपेक्षित सुधार दिखाई नहीं दे रहा है।

अब केंद्रीय विद्यालय के निर्माण में कथित अनियमितताओं को लेकर सांसद के औचक निरीक्षण ने एक बार फिर निर्माण एजेंसी की कार्यप्रणाली को सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया है।

संसद में उठेगा निर्माण की अनियमितता का मुद्दा

सांसद कृष्णा देवी पटेल ने कहा कि यदि घटिया निर्माण सामग्री के इस्तेमाल की पुष्टि होती है तो यह गंभीर मामला होगा। विद्यालय निर्माण में कथित अनियमितताओं का मुद्दा संसद में उठाया जाएगा।

अब सवाल यह है कि क्या जिलाधिकारी पुलकित गर्ग संबंधित विभाग और कार्यदायी संस्था से जवाब तलब करेंगे? क्या निर्माण में इस्तेमाल सामग्री की निष्पक्ष तकनीकी जांच कराई जाएगी? और यदि जांच में अनियमितताएं सामने आती हैं तो जिम्मेदार अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था के विरुद्ध कार्रवाई होगी?

क्षेत्रवासियों की निगाहें अब जिला प्रशासन की कार्यवाही पर टिकी हैं।

Taza Khabar