चित्रकूट 23 नवम्बर 26*🚨 चित्रकूट में नशेड़ी ट्रक चालक का सड़क पर तांडव!
सीमेंट लदे ट्रक ने कार, बोलेरो और बाइक को मारी टक्कर, भागने की कोशिश नाकाम!
चित्रकूट। परसितपुर के पास सीमेंट से भरे ट्रक ने सड़क पर जमकर तबाही मचाई। आरोप है कि ट्रक चालक शराब के नशे में धुत होकर तेज रफ्तार से वाहन चला रहा था। इसी दौरान उसने एक छोटी कार, बोलेरो और मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।
हादसे के बाद चालक ने रुकने के बजाय ट्रक लेकर भागने की कोशिश की, लेकिन पहाड़ी थाना क्षेत्र में उसे पकड़ लिया गया।
सबसे बड़ा सवाल—अगर नशे में धुत भारी वाहन चालक कई वाहनों को टक्कर मारकर भागने की कोशिश कर सकता है, तो सड़क पर आम लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी किसकी है?
अब देखना यह है कि पहाड़ी थाना पुलिस चालक का मेडिकल परीक्षण कराकर शराब पीकर वाहन चलाने और दुर्घटना के मामले में कितनी सख्त कार्रवाई करती है।
लापरवाही की कीमत किसी निर्दोष की जिंदगी न बने, जिम्मेदारों को जवाब देना होगा!
रिपोर्ट पत्रकार पुष्पेंद्र कुमार तिवारी

More Stories
पटना बिहार*मोकामा विधायक अनंत सिंह ने अपनी बेटी की शादी में बिहार समेत पूरे देश को न्योता दिया
జార్జి రెడ్డి స్ఫూర్తితో విద్యారంగ సమస్యలపై పోరాటాలకు సిద్ధం కండి
नई दिल्ली 23 नवम्बर 26*पीएम मोदी ने नेपाल के पीएम बालेन शाह को दिया त्रिवेणी का गंगाजल, बदले में मिला पशुपतिनाथ का रुद्राक्ष-चंदन*