ग्वालियर20जुलाई23*क्राईम ब्रांच व थाना ग्वालियर पुलिस की संयुक्त कार्यवाही*
*तानसेन नगर स्थित बैंक के पास बुजुर्ग के थैले में रखे 50 हजार रुपये पार करने वाले नाबालिग को पुलिस ने लिया हिरासत में*
ग्वालियर। 20.07.2023 – दिनांक 17.07.2023 को सेंट्रल बैंक आफ इंडिया की तानसेन रोड स्थित शाखा के पास एक 72 वर्षीय बुजुर्ग श्री हरिज्ञान सिंह भदौरिया के द्वारा बैंक से निकाले गये 50 हजार रूपये एक थैले में रख लिए थे, बैंक से बाहर आने पर तीन मोटर साइकिल सवार अज्ञात बदमाशों द्वारा उनके थैले में रखे 50 हजार रूपये नगद निकाल कर भाग गये। दिनदहाड़े हुई उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए *पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री राजेश सिंह चंदेल,भापुसेे* द्वारा *अति0 पुलिस अधीक्षक ग्वालियर शहर(मध्य/यातायात) श्री ऋ़षिकेश केश मीणा,भापुसे* एवं डीएसपी अपराध श्री षियाज़ के.एम.,भापुसे को क्राईम ब्रांच व थाना ग्वालियर पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर उक्त बदमाशों की धरपकड़ करने के निर्देश दिये गये। पुलिस अधीक्षक ग्वालियर के निर्देश पर थाना ग्वालियर एवं क्राईम ब्रांच पुलिस की टीमों को उक्त प्रकरण के आरोपियों की पतारसी हेतु लगाया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशो के परिपालन में सीएसपी ग्वालियर/डीएसपी अपराध द्वितीय श्री संदीप मालवीय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरीक्षक अमर सिंह सिकरवार एवं थाना प्रभारी ग्वालियर उप निरीक्षक सुरजीत सिंह तोमर के द्वारा थाना ग्वालियर एवं क्राईम ब्रांच की संयुक्त टीमों को उक्त घटना का खुलासा कर अज्ञात आरोपियों की धरपकड़ हेतु लगाया गया। पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल के आसपास के सीसीटीव्ही फुटेजों को खंगाला गया। विवेचना के दौरान आये तकनीकी साक्ष्य व सीसीटीव्ही फुटेज के आधार पर संदिग्धों व घटना में प्रयुक्त मोटर सायकिल को चिन्हित किया जाकर उनकी तलाश की गई। पुलिस टीम द्वारा मुखबिर सूचना के आधार पर उक्त घटना के एक नावालिग अपचारी को आज दिनांक 20.07.2023 को ललितपुर (उ0प्र0) से अपनी अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई तो उसके द्वारा अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर उक्त घटना कारित करना स्वीकार किया। पकड़े गये अपचारी की निशादेही पर पुलिस टीम द्वारा थैले से निकाले गये 50 हजार रूपये तथा घटना में प्रयुक्त होण्डा साइन मोटर साइकिल को जप्त किया गया। पुलिस टीम द्वारा उक्त घटना के फरार दो अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
ज्ञात हो कि फरियादी श्री हरिज्ञान सिंह भदौरिया निवासी न्यू कांचमिल ग्वालियर ने थाना आकर रिपोर्ट लेख कराई कि वह दिनांक 17.07.2023 को सेंट्रल बैंक आफ इंडिया की तानसेन रोड स्थित शाखा में 50 हजार रूपये निकालनने गयो था, मैने बैंक से 50 हजार रूपये निकालने के बाद प्लास्टिक के एक थैैले में रख लिए थे। इसके बाद जब मैं बैंक के बाहर निकाला तो किसी अज्ञात लड़कों ने थैले में से 50 हजार रूपये निकाल लिए। जब मैने थैले को देखा तो उसमें 50 हजार रूपये नही थे, मैने देखा ता बैंक के वाहर दो लड़के भाग रहे थे और एक लड़का आगे मोटर साइकिल लिए हुए खड़ा था। उसके बाद तीनों लड़के मोटर साइकिल पर बैठकर भाग गये। जिस पर से थाना ग्वालियर में अप0क्र0 418/23 धारा 379 भादवि का प्रकरण पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया।
*बरामद मशरूका*:- 50,000/-रुपये, तथा घटना में प्रयुक्त मोटर सायकिल कीमती 80 हजार कुल मशरूका 01 लाख 20 हजार रूपये।
*सराहनीय भूमिका*:- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरीक्षक अमर सिंह सिकरवार, थाना प्रभारी ग्वालियर सुरजीत सिंह तोमर क्राईम ब्रांच टीम- उप निरीक्षक राहुल सिंह, प्र.आर. अनिल गुप्ता, आरक्षक रणवीर शर्मा, जितेन्द्र तुरैले, साइबर टीम से- आकाश पाण्डेय, सोनू प्रजापति थाना ग्वालियर की टीम- उप निरीक्षक रोहित चौधरी, प्र0आर0 सुदीप, कमल, आरक्षक राहुल भदौरिया, विवेक तोमर, अर्जुन सिकरवार, महेन्द्र की सराहनीय भूमिका रही है।

More Stories
पूर्णिया13 मार्च 26*पुलिस की दोहरी कार्रवाई: अपराध पर नकेल और छात्राओं की सुरक्षा पर जोर*
बांदा13मार्च 26*पहियों पर चला बदलाव का संदेश, बाल विवाह मुक्ति रथ ने जगाई नई चेतना,
उन्नाव 13 मार्च 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर उन्नाव की कुछ महत्वपूर्ण खबरें