कानपुर20जुलाई2023* निर्माणाधीन विद्युत परियोजना में मजदूर की गिरकर हुई मौत, मचा हड़कंप*
कानपुर नगर पनकी थाना क्षेत्र के अंतर्गत निर्माणाधीन विद्युत परियोजना 660 मेगावाट पनकी में चल रहा है जिसमें आज दिन में मजदूर ऊंचाई पर चल कर काम कर रहे थे काम के दौरान मजदूर अफसर अली उम्र लगभग 42 वर्ष लोहे के एंग्लो को शिफ्ट करने का काम कर रहा था जहां सेफ्टी बेल्ट के टूटने से 40 फुट ऊंचाई से अधिक नीचे गिर जाने के कारण अफसर अली की मौत मौके पर ही हो गई लोगों ने इस नजारे को देखा तो मजदूरों में हड़कंप मच गया बॉयलर का काम हो रहा था कर्मचारियों ने घटना देख 112 नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दी जानकारी मिलने पर पनकी थाने का फोर्स घटनास्थल पर पहुंच शव की जांच पड़ताल की गई
मिली जानकारी के अनुसार मोहम्मदपुर अरोड़ा सिराथू निवासी अफसर अली (42) पनकी थाना क्षेत्र स्थित पनकी पावर हाउस में 660 मेगा वाट विद्युत परियोजना निर्माणाधीन बॉयलर में पिछले 3 वर्षों से काम कर रहा था । अफसर अली निर्माणाधीन बॉयलर में 60 फीट की हाइट पर सेफ्टी बेल्ट लगाकर काम कर रहा था लेकिन रस्सी बंधी न होने के कारण उसका अचानक से संतुलन बिगड़ गया और वह गिर गया । जिससे मौके पर ही अफसर अली की मौत हो गई घटना देख कर्मचारियों व मजदूरों की भीड़ लगने लगी । पनकी थाने का फोर्स घटनास्थल पर पहुंच मृतक के परिजनों को सूचना दी गई वहीं घटना की जानकारी मिलते ही घर में चीख-पुकार मच गई । आनन-फानन में वाहन कर सिराथू से कानपुर पनकी में घटनास्थल सड़क आए जहां पत्नी बच्चों के साथ आकर अपने पति अफसर अली की शिनाख्त की लोगों ने घटना की जानकारी देकर बताया कि काम के दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने के कारण सेफ्टी बेल्ट टूट गई जिससे नीचे गिर गए और मौके पर मौत हो गई इस दौरान कंपनी भेल टर मिको के अधीन काम चल रहा था। अधिकारियों से बात करने पर तीन बेटे वह पत्नी के लिए रोजगार जीवन यापन का सहारा की मांग की गई जिसमें अधिकारियों कंपनी के कर्मचारियों द्वारा आम सहमति से 6:50 लाख रुपए नगद प्रदान कर दिए गए हैं । और समझौते की बात हो गई है । इसके अलावा बीमा अन्य सुविधा का लाभ मिल सकेगा थाना प्रभारी रत्नेश सिंह ने बताया कि निर्माणाधीन कार कार्य के दौरान मजदूर अफसर अली की गिरकर मौके पर मौत हो गई थी जिससे कंपनी व मृतक के परिजनों में आपसी समझौते की बात हो जाने के कारण किसी प्रकार का कोई विवाद नहीं था और परिजन कोई कार्रवाई नहीं करना चाहते थे इस कारण मामला शांत हो गया

More Stories
लखनऊ27मई26*सनातन महापरिषद भारत और राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद सम्मान समारोह का आयोजन
कानपुर नगर27मई26*आईआईटी कानपुर के सहयोग से सरकारी स्कूल के बच्चे सीख रहे डेटा माइनिंग और रोबोटिक्स*
लखनऊ27मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*