ग्वालियर16जून23*थाना करहिया पुलिस ने एक हथियार तस्कर को पकड़कर उसके पास से तीन देशी कट्टे व चार जिंदा राउण्ड किये बरामद*
*हथियार तस्कर के पास से एक बिना नम्बर की होण्डा साइन मोटर साइकिल भी की जप्त*
ग्वालियर। 16.06.2023 *पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री राजेश सिंह चंदेल,भापुसे* के निर्देश पर ग्वालियर पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने वालों तथा अवैध हथियारों की खरीद फरोख्त करने वालों के विरूद्ध जिले में प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। उक्त कार्यवाही के दौरान थाना करहिया पुलिस को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्रांर्तगत गोलेश्वर मंदिर के पास एक व्यक्ति मोटर साइकिल लिए अवैध हथियार बैचने की फिराक में खड़ा हुआ है। सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। *अति0 पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री जयराज कुबेर* ने थाना करहिया पुलिस को टीम बनाकर मुखबिर सूचना की तस्दीक कर उक्त बदमाश के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में *एसडीओपी भितरवार श्री अभिनव वारंगे* के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी करहिया अजय सिंह सिकरवार के नेतृत्व में पुलिस टीम को मुखबिर सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही हेतु भेजा गया। पुलिस टीम को मुखबिर के बताये स्थान गोलेश्वर मंदिर के पास मुखबिर के बताये हुलिया का एक संदिग्ध व्यक्ति मोटर साइकिल लिए खड़ा दिखाई दिया। पुलिस टीम को अपनी ओर आता देखकर उक्त व्यक्ति ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम द्वारा उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पुलिस टीम द्वारा पकड़े गये संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी तथा उसके बाद मोटर साइकिल पर टंगे थैले की तलाशी लेने पर उसमें से 03 देशी कट्टे मय 04 जिंदा राउण्ड मिले। पुलिस द्वारा आरोपी के पास से बिना नम्बर की एक होण्डा साइन मोटर साइकिल को भी जप्त किया गया। पूछताछ करने पर उसने स्वयं को ग्राम स्याहू का रहने वाला बताया। पकड़े गये बदमाश से पुलिस यह पता लगा रही है कि वह अवैध हथियार कहां से लेकर आता है और अभी तक किस-किसको सप्लाई किये गये हैं। पुलिस टीम द्वारा उक्त बदमाश के विरूद्ध थाना करहिया में 25,27 आर्म्स एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर उससे मिले अवैध हथियारों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
*जप्त मशरूकाः* 03 देशी कट्टे एवं 04 जिंदा राउण्ड, एक होण्डा साइन मोटर साइकिल।
*सराहनीय भूमिकाः* उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी करहिया अजय सिंह सिकरवार, प्र0आर0 राजकुमार, आरक्षक चंद्रभान रावत, अरविंद रावत, जितेन्द्र कश्यप,की सराहनीय भूमिका रही।

More Stories
शामली5अगस्त26*शामली पुलिस की बड़ी सफलता: ₹1 लाख का इनामी बदमाश फुरकान पुलिस मुठभेड़ में ढेर
लखनऊ5अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
लखनऊ5अगस्त26*60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को रोडवेज बसों में मिलेगी मुफ्त यात्रा, 100 करोड़ का प्रावधान किया….*