थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर दिनांक 25.05.2026
गोरखपुर25मई26*नकली नोट बनाने वाले 05 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से नकली नोट, नकली नोट तैयार करने वाले उपकरण व अन्य सामान बरामद*
गोरखपुर*अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक नगर जनपद गोरखपुर के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ के पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक गुलरिहा के नेतृत्व में उ0नि0 मदन मोहन मिश्रा थाना गुलरिहा, उ0नि0 अखण्ड प्रताप सिंह थाना शाहपुर, एसओजी टीम व सर्विलांस सेल टीम द्वारा मुखबीर की सूचना पर नकली नोट तैयार करने वाले उपकरण, प्रिंटर, नकली नोट इत्यादी के साथ अभियुक्तों 1.करन सिंह, 2.मोहित कुमार, 3.विशाल शर्मा, 4.आशीष शर्मा व 5.आकाश सिंह को गिरफ्तार किया गया । उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0स0 421/2026 धारा 319 (2), 318(4), 178, 179, 180, 181,61(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
*घटना का संक्षिप्त विवरण-*
दिनांक 25.05.2026 को उ0नि0 मदन मोहन मिश्रा मय पुलिस टीम रात्रि गश्त एवं संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चेकिंग में क्षेत्र में भ्रमणशील थे। इसी दौरान चौकी प्रभारी पादरी बाजार उ0नि0 अखण्ड प्रताप सिंह, मुख्य आरक्षी पत्तू गौतम एवं मुख्य आरक्षी संजय यादव दहला पिकेट पर मिले । तभी मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि सरस्वतीपुरम कॉलोनी, पादरी बाजार स्थित एक शटरनुमा दुकान में कुछ व्यक्ति नकली नोट तैयार करने का कार्य कर रहे हैं । इस सूचना पर पुलिस टीम द्वारा एसओजी टीम व सर्विलांस सेल टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी करते हुए नकली नोट बनाने में संलिप्त व्यक्तियों को पकड़ लिया गया। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 421/2026 धारा 319(2), 318(4), 178, 179, 180, 181 एवं 61(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
*गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता-*
1. करन सिंह पुत्र रामेन्द्र सिंह निवासी पादरी बाजार न्यू क्रिश्चियन कालोनी नियर प्रिनसेस लान थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर
2. मोहित कुमार पुत्र उपेन्द्र कुमार पासवान निवासी विकास नगर बरगदवा थाना गोरखनाथ जनपद गोरखपुर
3. विशाल शर्मा पुत्र अनिल शर्मा निवासी पादरी बाजार विश्वकर्मापुर थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर
4. आशीष शर्मा पुत्र घिसिरावन शर्मा निवासी पादरीबाजार मोहनापुर थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर
5. आकाश सिंह पुत्र स्व0 योगेन्द्र सिंह निवासी भलुई नम्बर 02 पिपरा टोला थाना अहिरौली जनपद कुशीनगर
*पंजीकृत अभियोग का विवरण-*
मु0अ0स0 421/2026 धारा 319 (2), 318(4), 178, 179, 180, 181,61(2) बीएनएस थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर।
*बरामदगी-*
1. 500 रुपये के 09 अदद नकली नोट, 100 रुपये के 01 नकली नोट, 04 अदद मोबाइल व 01 अदद एप्पल मोबाइल
2. 01 अदद मानीटर, 01 अदद सीपीयू, 01 अदद कीबोर्ड, 01 अदद माउस, 02 अदद प्रिन्टर, 04 अदद इंक का डब्बा, 01 बण्डल A4 साइज का पेपर
3. 500 रुपये के नोट के आगे साइड के फर्मा 20 अदद व पीछे साइड के फर्मा 26 अदद,
4. 49 अदद विभिन्न प्रकार के प्रिन्टेड ए4 साइज नकली नोट फर्मा, 14 अदद दोनों साइड प्रिन्टेड नकली नोट फर्मा, 02 अदद नोट में लगने वाला तार, गांधीजी की फोटो वाले 04 अदद फर्मा तथा 39 गड्डी काले रंग के 500 रुपये के आकार के प्रिन्टेड/सादे कागज बरामद हुए।
*गिरफ्तारी की टीम-*
1. उ0नि0 मदन मोहन मिश्रा थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर
2. चौकी प्रभारी पादरी बाजार उ0नि0 अखण्ड प्रताप सिंह थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर
3. उ0नि0 विकास कुमार मिश्रा, थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर
4. उ0नि0 अभिषेक कुशवाहा थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर
5. उ0नि0 ज्ञान प्रकाश सिंह, थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर
6. उ0नि0 आकाश शुक्ला, थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर
7. उ0नि0 आदर्श पाण्डेय, थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर
8. उ0नि0 अनूप कुमार, थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर
9. मुख्य आरक्षी पत्तू गौतम थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर
10. मुख्य आरक्षी संजय यादव थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर
11. का0 अंकित यादव, थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर
12. का0 चंद्रभान कन्नौजिया, थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर
13. का0 रामप्रसाद पुरी, थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर
14. का0 सोनू निगम थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर
15. एसओजी टीम मय सर्विलांस टीम

More Stories
महराजगंज25मई26*युवती के साथ दुष्कर्म के 03 आरोपी गिरफ्तार
हरदोई25मई26* चला सघन चेकिंग अभियान, हेलमेट पुलिस से बचने के लिए नहीं, परिवार की सुरक्षा के लिए पहनें*
मथुरा 25 मई 26* कोतवाली पुलिस द्वारा वाहन चोरी करने वाले 03 अन्तर्राजीय अभियुक्त गिरप्तार,