कानपुर नगर(ग्रामीण)25मई26*भीषण बिजली कटौती के विरोध में ज्ञापन
कानपुर नगर से मोनू सिंह की रिपोर्ट यूपीआजतक
कानपुर नगर*आज समाजवादी पार्टी की पूर्व विधायक प्रत्याशी श्रीमती रचना सिंह गौतम जी ने शिवराजपुर क्षेत्र में हो रही अघोषित एवं भीषण बिजली कटौती के विरोध में शिवराजपुर विद्युत उपकेंद्र पहुंचकर अवर अभियंता (JE) शिवराजपुर को ज्ञापन सौंपा।
विधानसभा अध्यक्ष विनय यादव ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार के शासनकाल में शिवराजपुर सहित पूरी बिल्हौर विधानसभा में 12-14 घंटे की अघोषित बिजली कटौती हो रही है। भीषण गर्मी में किसान, छात्र, व्यापारी एवं आम जनता त्रस्त है। किसानों की धान की नर्सरी सूख रही है, बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है, बुजुर्गों एवं मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
*ज्ञापन के माध्यम से प्रमुख मांगें:*
1. शिवराजपुर क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती तत्काल प्रभाव से बंद की जाए।
2. ग्रामीण क्षेत्रों को शासनादेश के अनुरूप 18 घंटे निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।
3. जले हुए ट्रांसफार्मरों को 24 घंटे के अंदर बदला जाए।
4. लो-वोल्टेज की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए।
श्रीमती गौतम ने चेतावनी दी कि यदि 7 दिन के अंदर विद्युत व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो समाजवादी पार्टी PDA के हजारों सिपाहियों के साथ सड़क पर उतरकर बड़ा आंदोलन करेगी, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी जिला प्रशासन एवं विद्युत विभाग की होगी।
रचना सिंह गौतम ने कहा कि “बिल्हौर की 83,000 जनता ने जो जनादेश दिया है, उसकी आवाज को दबने नहीं दिया जाएगा। अखिलेश यादव जी की सरकार में 22 घंटे बिजली मिलती थी, आज भाजपा के राज में 8 घंटे भी नसीब नहीं है।”
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष विनय यादव सहिर हुसैन जिला उपाध्यक्ष कपूर कटियार प्रकाश कटियार जितेंद्र सेनी सभासद अरुण यादव सभासद हबीब अली पुनीत कटियार बिंदा गौतम शशिकांत पाल राहुल यादव आशीष कटियार ब्लाक अध्यक्ष आरपी पाठक सरदार टेलर सेक्टर एवं बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता तथा क्षेत्रीय जनता उपस्थित रही।

More Stories
जम्मू कश्मीर25*गोंडोला (केबल कार) सेवा के बीच हवा में रुकने से करीब 300 पर्यटक फंस गए।
हल्द्वानी25मई26* मुख्यमंत्री ने कुमाऊं के पत्रकारों को दी बड़ी सौगात*
लखनऊ25मई26*लेखपाल मुख्य परीक्षा को लेकर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज*