गोरखपुर2अगस्त26*साइबर फ्रॉड की शिकार महिला को राहत, 40 हजार रुपये वापस*
*कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई से खाते में लौटे पैसे*
गोरखपुर। साइबर ठगी का शिकार हुई एक महिला को कोतवाली पुलिस ने बड़ी राहत दिलाते हुए उसके 40 हजार रुपये वापस कराए हैं। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल के माध्यम से राशि होल्ड कराकर संबंधित बैंक से समन्वय स्थापित किया, जिसके बाद पूरी रकम पीड़िता के खाते में वापस करा दी गई।
पुलिस के अनुसार, साइबर अपराधियों ने महिला के बैंक खाते से 40,000 रुपये की धोखाधड़ी कर ली थी। मामले की जानकारी मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई और रकम को होल्ड कराया।
नियमानुसार प्रक्रिया पूरी करते हुए संबंधित बैंक से समन्वय स्थापित कर 02 अगस्त 2026 को पूरी धनराशि पीड़िता के खाते में वापस करा दी गई। पुलिस ने लोगों से साइबर फ्रॉड से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत शिकायत करने की अपील की है।
More Stories
नई दिल्ली 18 सितंबर 2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *आज का राशिफल*
नई दिल्ली 18सितंबर 26*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
कानपुर17 सितंबर 26*श्रमिकों के सम्मान में विशाल मेगा सुपर स्वास्थ्य शिविर, निःशुल्क जांच और दवाओं का वितरण