March 2, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

गोण्डा27सितम्बर*कटरा बाजार थानाक्षेत्र में दिन दहाड़े गोली मारकर बीसी संचालक से चार लाख की लूट,सघन चेकिंग जारी*

कर्नलगंज गोंडा । तहसील क्षेत्र कर्नलगंज के थाना कटरा बाजार अन्तर्गत दिनदहाड़े बीसी संचालक सुधांशु को गोली मारकर चार लाख रूपए की लूट की घटना से हड़कम्प मच गया है। वहीं लूट की घटना को अंजाम देने वाले बदमाश फरार बताये जा रहे हैं। बीसी संचालक को इलाज हेतु अस्पताल भेजवाया गया है। घटना की सूचना पाकर जिले के आला अधिकारी मौके पर पहुँच गये हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना कटरा बाजार थाना क्षेत्र की है, जहां कटरा बाजार -गोण्डा मार्ग अन्तर्गत अशोकपुर के पास 27 सितंबर 2021 दिन सोमवार को बाइक सवार बदमाशों ने बैंक ऑफ इंडिया के बीसी संचालक से करीब चार लाख रुपये लूट लिये। बताया जाता है कि इस दौरान बदमाशों ने बीसी संचालक को गोली मारकर घायल कर दिया और मौके से फरार हो गये। घटना की सूचना पाकर घटना स्थल पर क्षेत्राधिकारी कर्नलगंज मुन्ना उपाध्याय,अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज भारी पुलिस बल के साथ पहुंच चुके हैं। वहीं एसओजी, सर्विलांस टीम व डाग स्क्वायड की मदद से बदमाशों के बारे मेंं गहन छानबीन की जा रही है तथा पूरे जिले में सघन चेकिंग शुरू कर दी गई है।

Taza Khabar