गोण्डा12मार्च*कप्तान को पत्र देकर पुत्री की हत्या कर शव गायब करने का एक व्यक्ति ने ससुरालीजनों पर लगाया आरोप
कर्नलगंज, गोण्डा। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत एक विवाहिता के पिता ने पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर उसके ससुराली जनों पर हत्या कर शव गायब करने का आरोप लगाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला कोतवाली क्षेत्र कर्नलगंज अन्तर्गत ग्राम मुण्डेरवा से जुड़ा है। थाना उमरी बेगमगंज के ग्राम लिलोई कला निवासी औलाद हुसैन द्वारा पुलिस कप्तान को प्रार्थना पत्र देकर कहा गया है कि करीब दस वर्ष पूर्व उसने अपनी पुत्री वहीदा की शादी ग्राम मुण्डेरवा निवासी मुनव्वर के साथ किया था। जिसमें उसने अपने सामर्थ्य के अनुसार दान दहेज भी दिया था। उसकी पुत्री ससुराल गई जहां उसने तीन बच्चों को जन्म दिया। उसके बाद ससुराल वाले दहेज के लिये उसे मार-पीट कर प्रताड़ित करने लगे। जिसके सम्बन्ध में उसने अपने रिस्तेदारों के साथ कई बार ग्राम मुण्डेरवा पहुंचकर पंचायत करते हुये उसे मार-पीट कर प्रताड़ित न करने की याचना की थी। ससुराल वाले उसे मारपीट कर प्रताड़ित न करने की बात कहते रहे लेकिन उसे मार पीटकर प्रताड़ित करना बंद नहीं किये। जिसकी सूचना वह बराबर देती रही। बीते पांच मार्च को उसकी पुत्री ने फोन करके जल्दी आकर समझाने की बात कही थी और वह परेशान लग रही थी। जिस पर वह बीते 7 मार्च को वह उसके घर पहुंचा और अपनी पुत्री से मिलने की बात कहने लगा, लेकिन परिवार के लोग कुछ नही बोले। पास पड़ोस में पूछने पर पता चला कि रात्रि के समय उसके रोने चिल्लाने की आवाज आ रही थी। मगर उसके बाद से उसकी आवाज सुनाई नही पड़ी और न ही वह दिखाई पड़ी है। जिस पर वह सीधे घर के अंदर पहुंच गया वहां भी उसकी पुत्री वहीदा नही थी। उसके बारे में परिवार का कोई भी सदस्य कुछ बोलने को तैयार नही था। आरोप है कि उसकी पुत्री का ससुराल वालों ने हत्या करके शव गायब कर दिया है। विवाहिता के पिता के मुताबिक उसने कोतवाली कर्नलगंज में उसी दिन घटना की तहरीर दी मगर पुलिस ने कोई कार्रवाई नही की। उक्त संबंध में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कर्नलगंज प्रदीप कुमार सिंह से दूरभाष के माध्यम से संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन संपर्क नहीं हो सका। क्षेत्राधिकारी मुन्ना उपाध्याय ने बताया कि प्रकरण संज्ञान में नही है। लेकिन यदि ऐसा है तो जांच कराकर कार्यवाही सुनिश्चित कराई जायेगी।

More Stories
पूर्णिया बिहार24मई26* ‘बिग मार्ट’ का भव्य शुभारंभ, ईद उल अजहा से पहले खरीदारों की उमड़ी भीड़*
लखनऊ24मई2026*यूपी भीषण गर्मी व लू की चपेट में,आज प्रदेश के 54 जिलों में लू का अलर्ट
जोधपुर24मई26*कांग्रेसका महगाई के खिलाफ हल्ला बोल , पुतला दहन 25 को।