गोण्डा10जनवरी*परसपुर सीएचसी के चीफ फार्मासिस्ट कमलेश पाठक को मातृ शोक
विशाल गुप्ता पत्रकार✍️
परसपुर ( गोंडा )। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर तैनात चीफ फार्मासिस्ट कमलेश कुमार पाठक के माता जी का लम्बी बीमारी के बाद रविवार देर रात्रि को निधन हो गया। उनके निधन की खबर पर फार्मासिस्ट एसोसिएशन / ड्रग एसोसिएशन व सीएचसी अधीक्षक लवकेश शुक्ला सहित क्षेत्रीय शुभ चिंतकों ने गहरा दु:ख व्यक्त किया है।
परसपुर सीएचसी पर पोस्ट के० के० पाठक जी की अस्सी वर्षीय माता पुष्पा देवी पत्नी विन्देश्वरी प्रसाद पाठक पिछले कई माह से बीमार चल रही थी। गंभीर हालत में पहले उन्हें राजधानी के राम मनोहर लोहिया अस्पताल लखनऊ में भर्ती कराया गया था।बाद में उन्हें घर लाया गया जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। सोमवार को उनकी पार्थिव शरीर को सूकरखेत पसका संगम के तट पर ले जाया जाएगा जहां अंतिम संस्कार होगा।
देवीपाटन मंडल, “गोंडा,
नगर पंचायत परसपुर,

More Stories
गोरखपुर 27 मार्च 26* मुख्यमंत्री को भेट किया गया खास नायाब तोहफा
मिर्ज़ापुर 27 मार्च 26*किसान भाई अपनी फसलों की कटाई कराकर सुरक्षित स्थानों पर पहुचाँ दे
कौशाम्बी 27 मार्च 26*हाईवे पर खड़े ट्राला से टकराई पिकअप, 8 श्रद्धालुओं की मौत