मीडिया सेल, जनपद गोण्डा
दिनांक 01.04.2022
गोण्डा01अप्रैल*नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने का आरोपी अभियुक्त गिरफ्तार-
पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना कोतवाली देहात पुलिस ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने के वांछित अभियुक्त अंजनी पुत्र ननकू उर्फ दरोगा निवासी ग्राम चिरैधापुरवा कैथोला थाना कोतवाली देहात, जनपद गोण्डा को गिरफ्तार कर लिया। उक्त अभियुक्त ने को0देहात क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया था । जिसके सम्बन्ध में पीड़िता के पिता ने थाना कोतवाली देहात में अभियोग पंजीकृत कराया था।
गिरफ्तार अभियुक्त-
01. अंजनी पुत्र ननकू उर्फ दरोगा निवासी ग्राम चिरैधा पुरवा कैथोला थाना कोतवाली देहात गोण्डा ।
पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0- 116/22, धारा 376/504/506/450 भादवि व 3/ 4 पास्को एक्ट, थाना कोतवाली देहात, जनपद गोण्डा।
गिरफ्तार कर्ता टीम-
उ0नि0 अवनीश कुमार शुक्ला मय टीम।
UP Police Adgzone Gorakhpur Dig Devipatan Gonda
More Stories
मुजफ्फरनगर 21 अक्टूबर 2026* वैभव चौधरी ने कराटे प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक, राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित
कानपुर नगर 21अक्टूबर 26*पुलिस स्मृति दिवस-2026 के अवसर पर वीर शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धासुमन अर्पित कर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि**
मथुरा21अक्टूबर26* मथुरा रिजर्व पुलिस लाइन में शहीद स्मारक स्थल पर स्मृति दिवस गरिमापूर्ण एवं सुसज्जित ढंग से मनाया गया