गोंडा 13 फरवरी *भाजपा की डबल इंजन की सरकार सरकार पूरी तरह से फेल :-अभिषेक गोस्वामी*
कर्नलगंज, गोण्डा। आगामी 27 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव डॉ० अभिषेक गोस्वामी ने कटरा में प्रचार-प्रसार कर गांव में जाकर समाजवादी वचन पत्र बांटा और समाजवादी पार्टी को मजबूत करने की अपील की। उन्होंने पाँच साल सत्ता में रही भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधते हुये कहा कि भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन की सरकार उत्तर प्रदेश में पूरी तरह से फेल साबित हुई है। चाहे वह युवाओं को रोजगार देने की बात हो, किसानों की आय दुगनी करने की बात हो, चाहे वह शिक्षा क्षेत्र की बात हो या स्वास्थ्य क्षेत्र हो। हर मोर्चे पर सरकार नाकाम रही है। उन्होंने बताया कि ना तो गांव में जाने के लिये कोई रास्ता है और न ही गांव में नाली सड़क खड़ंजा। यहां तक कि कई गांवों में तो रास्ते पर ही जलभराव की समस्या देखने को मिली। जिससे भारतीय जनता पार्टी के सारे वादे खोखले निकले। उन्होंने बताया कि समाजवादी सरकार बनने पर मुफ्त शिक्षा, लैपटॉप,आईटीआई सेक्टर में 22 लाख रोजगार, किसानों को एमएसपी व बच्चों को अच्छी शिक्षा की सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित की जायेगी।

More Stories
कौशाम्बी 30 मार्च 26*पिता की हत्या करने वाले दो बेटों पत्नी सहित तीन गिरफ्तार*
पूर्णिया बिहार 30 मार्च 26* जल जमाव की समस्या को लेकर विधायक ने नाला का किया शिलान्यास
लखनऊ 30 मार्च 26*स्मार्ट प्रीपेड मीटर में पूर्व में रिचार्ज करना पड़ेगा- यूपीपीसीएल चेयरमैन आशीष गोयल*